ISRO के नए चीफ होंगे रॉकेट वैज्ञानिक एस सोमनाथ, नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा- नहीं होगा इसरो का निजीकरण

ISRO New Chief S Somnath: भारत के अंतरिक्ष संस्थान ‘भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन’ (ISRO) के अगले प्रमुख रॉकेट वैज्ञानिक एस सोमनाथ (S. Somanath) को नियुक्त किया गया है. एस सोमनाथ ने GSLV Mk-III लॉन्चर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. अब एस सोमनाथ ISRO में वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख के सिवन (Kailasavadivoo Siva) की जगह लेंगे. के सिवन का कार्यकाल शुक्रवार को खत्म हो रहा है.

ISRO के नवनियुक्त अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बुधवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए व्यापार के अवसर प्रदान करने के वास्ते विकसित करने की जरूरत है और भावी पीढ़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में बदलाव करने की भी आवश्यकता है.

‘नहीं होगा इसरो का निजीकरण’

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम ISRO तक ही सीमित है, लेकिन सरकार अब चाहती है कि इस क्षेत्र में नए लोग आएं. सोमनाथ ने अंतरिक्ष बजट को मौजूदा 15,000-16,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20,000-50,000 करोड़ रुपये से अधिक किए जाने की आवश्यकता जताते हुए कहा, ‘‘लेकिन अंतरिक्ष बजट में वृद्धि केवल सरकारी धन या समर्थन से नहीं हो सकती है. जैसे दूरसंचार और हवाई यात्रा जैसे क्षेत्रों में जो बदलाव हुए, वहीं बदलाव यहां भी होना चाहिए. इससे रोजगार के अधिक अवसर सृजित हो सकते हैं और अनुसंधान एवं विकास बढ़ सकता है.” उन्होंने स्पष्ट किया कि हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इसरो का निजीकरण किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

केंद्र ने डिस्चार्ज पॉलिसी में किया बदलाव, जानें अब अस्पताल में कब तक रहना होगा

कोरोना संक्रमित होने पर कौन सी दवा लें, ज्यादा खांसी होने पर क्या करें? डॉ वीके पॉल ने दिया तमाम सवालों का जवाब

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News