Nirmala Sitharaman On IT Raids: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT Raid) ने समाजवादी पार्टी (SP) के एमएलसी पुष्प राज जैन उर्फ पम्पी जैन (SP MLC Pushpraj Jain) के ठिकानों पर छापेमारी कर की. छापेमारी के बाद बीजेपी (BJP) और एसपी (SP) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. छापेमारी को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर करारा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां जब कहीं भी छापा मारने जाते हैं तो उनके पास कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी होती है. उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने जानकारी के आधार पर कन्नौज से समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य समेत उत्तर प्रदेश में छापे मारे.

पीयूष जैन को लेकर निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद जीएसटी इंटेलिजेंस की ओर से इत्र व्यापारी के यहां छापे मारे गए थे. इस दौरान पीयूष जैन के घर से बरामद हुए रुपये को लेकर भी वित्त मंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा. छापेमारी को उचित बताते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि चुनाव आ रहा है तो क्या मुहुर्त निकालकर चोर को पकड़े जाएंगे.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि छापेमारी के दौरान बरामद किया गया पैसा भाजपा का पैसा है. उन्होंने पूछा कि उनको कैसे मालूम क्या वह पार्टनर हैं क्या? तभी इतनी मजबूती से बोल रहे हैं. वित्त मंत्री ने कहा, ”मैं बोल रही हूं भाजपा का पैसा नहीं. इनका पार्टनरशिप जरूर हो सकता है.”

मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री ने पूछा, ”अगर छापा पड़ा तो क्या एजेंसियां खाली हाथ लौटे? पैसा मिला या नहीं? क्या यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डर गए हैं? क्या अखिलेश यादव का कोई हित है? आज भी जो रेड चल रही है उसमें ठोस जानकारी है. अखिलेश यादव का कर्तव्य है कि जिन्होंने ग़लत तरीके से पैसे रखे उनकी आलोचना करनी चाहिए.”

पिछले दिनों आयकर और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के अधिकारियों ने कानपुर के व्यापारी पीयूष जैन के यहां छापेमारी की थी. इस छापेमारी में करीब 200 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे. इस रेड के बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि जांच एजेंसियों ने बीजेपी के करीबी व्यापारियों के घर छापेमारी कर दी है. उन्होंने दावा किया कि समाजवादी इत्र (इत्र) सपा एमएलसी पुष्पराज जैन द्वारा लांच गया था न कि पीयूष जैन ने लांच किया था.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया