IT Raid on Piyush Jain: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा गत दिनों की गई छापेमारी में कानपुर में इत्र व्यापारी पीयूष जैन (Piyush Jain) के घर से लगभग 257 करोड़ रुपये नकद, 25 किलो सोना और 250 किलो चांदी बरामद की गई थी. अदालत के आदेश पर पीयूष जैन को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है. बीजेपी पूछ रही है कि इत्र वाले से सपा (Samajwadi Party) का क्या संबंध है? वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पीयूष जैन के उनकी पार्टी से किसी तरह के संबंध से इनकार किया है.

पीयूष जैन (Piyush Jain) के घर हुई छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा, अगर किसी के यहां लगभग 270 किलो सोना-चांदी, 200 करोड़ कैश, 600 करोड़ इत्र का सामान मिल जाए तो आप क्या करेंगे. एजेंसी ने इसलिए कार्रवाई की कि ये पैसा गरीब के विकास और उत्थान पर खर्चा होना चाहिए था लेकिन वो नहीं हुआ. सपा को इस पर एजेंसियों को बधाई देनी थी लेकिन सपा के लोग इसका विरोध करते हैं कि इनकम टैक्स (Income Tax) के बाद ED और CBI भी आएगी. देश में केवल सपा के लोगों को ही इसका दर्द क्यों हो रहा है? इस इत्र वाले से सपा का क्या संबंध है?

इससे पहले भी बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया था कि इत्र कारोबारी पीयूष जैन से समाजवादी पार्टी के संबंध रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी मंगलवार को हरदोई की सभा में कहा कि कुछ दिन पहले आयकर विभाग ने छापा मारा तो भाई अखिलेश के पेट के अंदर मरोड़ होने लगा, कहने लगे कि राजनीतिक द्वेष के कारण छापा मारा गया है और आज उन्हें जवाब सूझ नहीं रहा है कि समाजवादी इत्र बनाने वाले के यहां से छापे (कन्नौज और कानपुर में इत्र व्यापारी के यहां छापा) में 250 करोड़ रुपये मिला है.

’इत्र व्यापारी से सपा का कोई संबंध नहीं'
वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के उनकी पार्टी से किसी तरह के संबंध से इनकार किया और मजाक में कहा कि बीजेपी ने "गलती से" अपने ही व्यवसायी पर छापा मारा. यहां समाजवादी रथ यात्रा शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख ने कहा कि व्यापारी के CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) से कई बीजेपी नेताओं के नाम सामने आएंगे जो उनके संपर्क में थे.

बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘सत्तारूढ़ बीजेपी ने डिजिटल भूल से अपने ही व्यवसायी (पीयूष जैन) के यहां छापा मारा.'

ये भी पढ़ें-
UP Election 2022: क्या बीजेपी यूपी चुनाव टालने का षडयंत्र कर रही है? छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

ICC Test Player of The Year: Ashwin के नॉमिनेशन पर Pakistan में बवाल, फैंस बोले- हैरानी हो रही कि…

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया