दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हुई हिंसा को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए दंगे की राजनीति हो रही है. देश में पहले कभी भी हनुमान जयंती और रामनवमी के दिन दंगे नहीं हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव जीतने के लिए दंगे कराए जा रहे हैं. चुनाव जीतने के लिए कोई मुद्दा नहीं है इसलिए दंगों का सहारा लिया जा रहा है.

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज है. दिल्ली पुलिस ने मामले में चौथी FIR दर्ज की है. सोमवार को पुलिस ने आरोपी सोनू चिकना को गिरफ्तार कर लिया था. सोनू चिकना पर हिंसा के दौरान फायरिंग करने का आरोप है. दरअसल, हिंसा का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स फायरिंग करता हुआ नजर आया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और सोनू चिकना की तलाश में जुट गई.

वीडियो में गोली चलाते दिख रहे सोनू चिकना के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है. दिल्ली पुलिस ने सोनू चिकना की गिरफ्तारी को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए उसे सबसे दुर्दांत अपराधी कहा है. सोनू शेख उर्फ सोनू चिकना को आज रोहिणी कोर्ट में पेश किया जाएगा. सोनू चिकना की गिरफ्तारी के साथ ही अब तक कुल 24 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. इन 21 के अलावा 3 नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया गया है. पहली एफआईआर 16 अप्रैल को दर्ज की गई थी, जिसमें विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा हुआ था. दूसरी एफआईआर में बगैर अनुमति के शोभायात्रा निकालने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के खिलाफ मुकदमा हुआ है. तीसरी एफआईआर में पुलिस पर पथराव करने के मामले में सलमा को आरोपी बनाया गया.

ये भी पढ़ें

दिल्ली दंगे में चौथी FIR, भीड़ के बीच गोली चलाने वाला सोनू चिकना गिरफ्तार… पढ़ें अब तक के 10 बड़े अपडेट्स

Pakistan: सरदार तनवीर इलियास बने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया