Jaipur Literature Festival: 15वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (Jaipur Literature Festival) में बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी ‘विशाल-शेखर’ के शेखर रविजानी (Shekhar Ravjiani) ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में संगीत को लेकर कई बड़ी बाते कहीं. शेखर रविजानी ने कहा कि मैं एक म्यूजिशियन हूं. मैं खुद अपने काम से आनंद महसूस करता हूं और जब ये काम लोगों को बीच जाता है तो अच्छा लगता है. हाल ही में मेरा रंग गाना रिलीज हुआ है. ये मेरा पहला नॉन फिल्म हिंदी पॉप सॉन्ग है. इस गाने को बहुत प्यार मिल रहा है.

मैं एक स्टुडेंट हूं और संगीत से बहुत प्रेम करता हूं- शेखर

शेखर ने कहा कि बॉलीवुड म्यूजिक में बहुत वैराइटी होती है. मैंने हनुमान चालीसा भी गाई है, जो लोगों को बहुत पसंद है. मैं एक स्टुडेंट हूं और संगीत से बहुत प्रेम करता हूं.” उन्होंने कहा, ”लोगों की प्लेलिस्ट में बहुत ज्यादा टाइम तक टिके रहना भी बहुत बड़ी बात है, क्योंकि उनके पास बहुत सारी च्वाइस हैं. लोग अब बहुत जल्दी एक म्यूजिक से दूसरे म्यूजिक पर शिफ्ट होते हैं. इतने सालों से हमें इतना प्यार मिल रहा है, इसके लिए हम लोगों के शुक्रगुजार हैं. मैं सभी तरह का म्यूजिक सुनता हूं और बनाता हूं. और एक कंपोज़र होने के नाते मैं सबकुछ एक्सप्लौर करता हूं.”

लता जी हमारे साथ हैं और हमेशा रहेंगी- शेखर

लता मंगेशकर के निधन पर शेखर रविजानी ने कहा, ”मुझे दुख है कि मैं उनसे नहीं मिल पाया, लेकिन वह सभी के दिलों में हैं. लता जी कहीं गई नहीं है, वह हम सबके साथ हैं और साथ रहेंगी.” शेखर ने बताया है कि लता जी का गाना ‘लग जा गले’ मेरा फेवरिट है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ के कैमरे पर गाना भी गाया. जब विशाल से पूछा गया कि क्या वह लता जी का ये गाना कभी रिक्रिएट करेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ”जो चीज बन गई है, उसे छूना नहीं चाहिए. जो बन गया वो बन गया, उसे रिमेक नहीं करना चाहिए.”

यह भी पढ़ें-

चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कपिल सिब्बल का बड़ा हमला, कहा- गांधी परिवार किसी और को मौका दे, नेतृत्व छोड़े

BJP संसदीय दल की बैठक जारी, यूक्रेन की स्थिति पर विदेश मंत्री देंगे प्रेजेंटेशन, पीएम मोदी भी करेंगे संबोधित

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली