Jallikattu Tamil Nadu: तमिलनाडु में जल्लीकट्टू इवेंट के दौरान एक बार फिर कई लोग घायल हुए हैं. जिनमें तमिलनाडु पुलिस का एक जवान भी शामिल है. घायलों को मदुरै जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राज्य में हर साल बैलों के साथ ये खतरनाक खेल होता है. जिसमें कई लोगों की जान गई है और हर साल कई बुरी तरह घायल भी हो जाते हैं.

कुछ दिन पहले मदुरै में आयोजित इस जल्लीकट्टू इवेंट के दौरान एक 18 साल के युवक की मौत हो गई थी. ये युवक इस इवेंट में एक दर्शक के तौर पर मौजूद था, तभी एक सांड ने उसे आकर सींग मार दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस दौरान भी कई लोग घायल हुए थे. जिसमें दर्शक और बैलों को पकड़ने वाले प्रतियोगी शामिल थे.

विवादों में रहा है जल्लीकट्टू
बता दें कि तमिलनाडु में होने वाले इस सांडों के खतरनाक खेल को लेकर विवाद भी खूब हुआ है. इस पर प्रतिबंध को लेकर लगातार आवाजें उठती आई हैं. क्योंकि लोगों का कहना है कि जानवरों के साथ ऐसा खेल जानलेवा है, साथ ही ये उन सांडों के लिए भी खतरनाक है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे खतरनाक मानते हुए इस पर रोक लगाने का आदेश दिया था, लेकिन केंद्र की तरफ से इस खेल को हरी झंडी दी गई. रोक के बावजूद लगातार ये खेल जारी रहा. इसे लेकर राजनीति भी जमकर होती है. क्योंकि जल्लीकट्टू राज्य के लोगों से जुड़ा हुआ है.

ये भी पढ़ें – Corona Vaccination: बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर गुड न्यूज़, मार्च से लग सकता है 12-14 साल के बच्चों को टीका

सांडों को काबू में करने का खेल
तमिलनाडु के लोग इस इवेंट में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. इसके लिए कई आकर्षक इनामों की घोषणा भी की जाती है. जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा सांडों को कंट्रोल करता है, वो विजेता कहलाता है. खेल में कई सांडों को एक खुले मैदान में छोड़ दिया जाता है, जिसके बाद खिलाड़ी उन्हें काबू में करने की कोशिश करते हैं. गुस्साए सांड इस दौरान खिलाड़ियों को घायल भी कर देते हैं, वहीं कई बार ऐसा भी हुआ है कि सांड दर्शकों के बीच पहुंच जाता है.

ये भी पढ़ें – Delhi Covid 19: दिल्ली में कोरोना से बड़ी राहत, महज 4 दिन में आधे हुए केस, सत्येंद्र जैन बोले- सिर्फ 2 अस्पतालों की OPD में लगी हैं पाबंदियां

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया