Jammu and Kashmir: अनुच्छेद 370 (Article 370) के खात्मे का विरोध कर रहे गुपकार गठबंधन के बैनर तले जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के सभी राजनीतिक दल 26 फरवरी को श्रीनगर (Srinagar) में बैठक करेंगे. बैठक में जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर चर्चा होगी क्योंकि भारत सरकार परिसीमन आयोग को और तीन महीने का विस्तार देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (PAGD) की 26 फरवरी को बैठक होगी, जिसमें परिसीमन आयोग के मसौदे के प्रस्ताव सहित जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी. पिछले हफ्ते पीडीपी (PDP) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने कहा था कि पीएजीडी की बैठक 23 फरवरी को होगी.

पांच दलों के गठबंधन के प्रवक्ता एम वाई तारिगामी ने गुरुवार को यहां कहा, "जेएंडके में मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए 26 फरवरी, 2022 को श्रीनगर में पीएजीडी की बैठक होने वाली है."

परिसीमन आयोग के मसौदे का विरोध
जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को छोड़कर सभी मुख्यधारा की पार्टियों ने परिसीमन आयोग के मसौदे के प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि आयोग ने अभ्यास के लिए निर्धारित मानदंडों का पालन नहीं किया है.

नेशनल कांफ्रेंस के सांसद, जो परिसीमन आयोग के सहयोगी सदस्य हैं, ने परिसीमन अभ्यास के मूल आधार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: हम साथ-साथ हैं! किला बचाने निकले Akhilesh, पिता ही नहीं चाचा Shivpal को भी लिया साथ

Punjab में बोले Rajnath Singh- ‘चन्नी का सरकार पर कंट्रोल नहीं, देश की एकता और अखंडता पर राजनीति न करे कांग्रेस'

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें