उत्तरी कश्मीर (North Kashmir) में गुरेज सेक्टर (Gurez sector) में नियंत्रण रेखा के पास दूर-दराज के एक इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के बीमार कर्मी को लेने जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर ‘चीता’ के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट की मौत हो गई है और एक को-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मौसम खराब होने की वजह से खोया नियंत्रण

एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर उतरने ही वाला था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उसने नियंत्रण खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में गुजरां नाले के पास हुई. अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल को रवाना किया गया है और हवाई टोही दल जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारियां अभी नहीं मिल पाई है. हमें आधिकारिक सूत्रों द्वारा विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

पिछले वर्ष भी हुआ था सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर में भी सेना का एक हेलिकॉप्टर नियंत्रण खो देने की वजह से क्रैश हो गया था. यह हादसा तमिलनाडु के कुन्नूर में हुआ था. इस हादसे में देश के सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत की मौत हो गई था. इसके साथ ही हेलिकॉप्टर में सवार सुरक्षा और क्रू के सभी सदस्यों की आसामयिक मृत्यु हो गई थी.

UP Election Result 2022: मतदाताओं को क्यों पसंद नहीं आया, ‘नई हवा है, नई सपा है’ का नारा, जानिए हार की प्रमुख वजहें

UP Election Result 2022: बीजेपी की बंपर जीत लेकिन Yogi Adityanath के ये दिग्गज मंत्री बुरी तरह हारे, बहुत लंबी है लिस्ट, जानें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया