Jammu And Kashmir: पुलवामा में सुरक्षा बल और लश्कर के आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सेना के दो जवान भी घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैय्यबा के दो आतंकवादी मारे गए जबकि सेना के दो जवान घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के नैना बटपोरा इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाशी अभियान शुरू किया.

आतंकवादी ने पहले चलाई गोली

जम्मू कश्मीर पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान एक स्थानीय मस्जिद के पास एक अलग इमारत में छिपे आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला और उनसे आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार अपील की गई. प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया.

सेना के दो जवान हुये घायल

प्रवक्ता ने कहा कि मस्जिद के पवित्र स्थान होने की बात को ध्यान में रखते हुए संयुक्त टीम ने अधिकतम संयम बरता ताकि इसे कोई नुकसान न हो. मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान घायल हो गये. दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.’’

लश्कर-ए-तैय्यबा से जुड़े थे आतंकी

उन्होंने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैय्यबा से जुड़े हुए थे और मौके से उनके शव बरामद किये गये है. प्रवक्ता ने बताया कि इनकी पहचान पुलवामा के बटपोरा निवासी शाहिद अहमद खान और गंदेरबल के शाहपोरा निवासी फैयाज शेख के रूप में हुई है.

UP Election Result 2022: गोरखनाथ मंदिर के संत से सत्ताधीश तक, कैसे यूपी की राजनीति के शिखर तक पहुंचे योगी आदित्यनाथ

Goa Election Results 2022: गोवा के चुनावी समंदर में दौड़ी बीजेपी की नैया, प्रमोद सावंत फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, किसे कितनी मिली सीटें

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News