Amit Shah’s first visit to Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. अनुच्छेद 370 (Article 370) की समाप्ति के बाद ये पहला मौका है जब गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं. एक तरफ जहां यात्रा से पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं दूसरी तरफ शाह ने मकवाल के एक स्थानीय निवासी के साथ अपना खुद का फोन नंबर साझा किया है. अपना नंबर देते हुए उन्होंने निवासी से कहा कि वह जब चाहें उनसे संपर्क कर सकते हैं. दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को जम्मू में मकवाल बॉर्डर (Maqwal Border) पहुंचे. यहां उन्होंने जवानों से मिलकर उनसे बातचीत की और उनके कामों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी चिंता के देश की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उनके परिवारों की देखभाल करेगी. इसके बाद उन्होंने एक स्थानीय व्यक्ति को अपना नंबर भी दिया.

#WATCH | J&K: Union Home Minister Amit Shah takes the contact number of a local resident of Makwal border in Jammu, shares his own and tells him that the man can contact him whenever he needs.

The Home Minister visited the forward areas of Makwal border today. pic.twitter.com/KJnI9zEsSD
— ANI (@ANI) October 24, 2021

गृह मंत्री का आना गर्व की बात

पश्चिमी कमान में तैनात बीएसएफ के एडीजी, एनएस जामवाल ने रविवार को कहा कि शाह का दौरा जवानों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है. उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, "हमारे लिए गर्व की बात है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस BSF चौकी का दौरा किया और जवानों से बातचीत की. उन्होंने हमारी ब्रीफिंग सुनी. हमने उन्हें सीमा से संबंधित सभी मुद्दों के बारे में बताया." एडीजी ने कहा, "यह सुरक्षाबलों के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है कि गृह मंत्री ने हमारे जवानों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं. इसका जवानों पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है, इससे उनका मनोबल बढ़ता है."

गृहमंत्री ने IIT के नए कैंपस का किया उद्घाटन

बता दें कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद पहली बार अमित शाह केंद्र शासित प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. उनका यह दौरा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा नागरिकों की हत्या की कई घटनाओं के बीच आया है. जिससे घाटी में दहशत है. यात्रा के पहले दिन यानी रविवार को शाह ने जम्मू में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के नए कैंपस का उद्घाटन किया. IIT जम्मू के नए कैंपस 210 करोड़ रुपये की लागत से में बनाया गया है. इसमें छात्रों की उच्च शिक्षा के साथ-साथ अच्छे हॉस्टल, जिमनेजियम (Gymnasium) और इंडोर गेम्स जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में कोरोना मामले 15 हजार से कम आए, मौत का आंकड़ा 400 से ज्यादा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया