Jammu Kashmir: कुछ मिनटों के भीतर दो जगहों पर आतंकी हमला, ASI समेत दो की गई जान

<p style="text-align: justify;"><strong>Terror Incident In Jammu Kashmir:</strong> जम्मू-कश्मीर में आज एक बार फिर आतंकियों ने कायराना हमले को अंजाम दिया है. आतंकियों ने आधे घंटे के भीतर श्रीनगर और अनंतनाग में फायरिंग की. आतंकियों ने अनंतनाग के विजवेहरा में एएसआई मोहम्मद अशरफ को गोली मारी. इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">वहीं श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने आम नागरिक को निशाना बनाया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘श्रीनगर के नवाकदल इलाके में शाम करीब 5 बजकर 55 मिनट पर आतंकवादियों ने रऊफ अहमद नामक व्यक्ति को उसके घर के निकट गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे यहां एसएमएचएस अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.” अधिकारी ने कहा कि इलाके को घेर लिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News