Terrorist Attack on Policemen Bus: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में घायल एक और पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया है. शहीदों की संख्या अब बढ़कर 3 हो गई है. श्रीनगर के जेवान में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें दो पुलिसकर्मियों शहीद हो गए थे और 14 घायल थे. बस में करीब 25 पुलिसकर्मी थे. हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स ने ली है.

सोमवार शाम पंथा चौक क्षेत्र के जेवान में 25 पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस पर आतंवादियों ने गोलीबारी की थी. हमले में जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस की नौवीं बटालियन के कम से कम 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया और इनमें से दो ने सोमवार को दम तोड़ दिया था.

Omicron in India: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के दो नए मामले और गुजरात में चौथा मरीज मिला, देश में अबतक 41 लोग संक्रमित

जान गंवाने वालों में सशस्त्र पुलिस का एक सहायक उप-निरीक्षक भी शामिल है. कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इस हमले में दो से तीन आतंकवादी शामिल थे और अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार हो गए. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने आतंकवादी हमले के संबंध में ब्योरा मांगा है. हमले की घटना पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, ‘ श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस बस पर हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं. शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों को मेरी श्रद्धांजलि. हम दोषियों को सजा दिलाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं. शोकाकुल परिवारों को मेरी संवेदनाएं.'

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया