Jammu Kashmir Attack: आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पर किया हमला, एक दिन में तीसरा अटैक

<p style="text-align: justify;">जम्मू-कश्मीर में आज आतंकियों ने एक के बाद एक तीन हमलों को अंजाम दिया. रात के करीब आठ बजे शोपियां में कश्मीरी पंडित पर हमला किया. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. इससे पहले श्रीनगर के मैसूमा इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई, वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.</p> <p style="text-align: justify;">उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने मैसूमा में सीआरपीएफ के जवानों पर गोलियां चलाईं, जिसमें दो जवान घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायलों को एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक अन्य का उपचार चल रहा है.</p> <p style="text-align: justify;">उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया जा रहा है. वहीं इससे पहले, दिन में पुलवामा जिले में आतंकवादियों के हमले में बिहार के दो मजदूर घायल हो गए थे. उन्होंने बताया, &lsquo;&lsquo;पुलवामा के लाजूरा में सोमवार दोपहर में आतंकवादियों ने पटलेश्वर कुमार और जाको चौधरी पर गोलियां चलायीं. दोनों बिहार के रहने वाले हैं.&rsquo;&rsquo;</p> <p style="text-align: justify;">आतंकवादियों ने रविवार की शाम पुलवामा के नौपोरा इलाके में दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी थी. दोनों पंजाब के रहने वाले थे.</p>

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *