Jammu Kashmir Cold: कश्मीर घाटी में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है. कश्मीर घाटी और लद्दाख में ठंड के मौसम में नरमी के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. कश्मीर घाटी में पारा और गिर गया है. श्रीनगर में मंगलवार को मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है. जबकि पूरी घाटी में मंगलवार को पारा शून्य से नीचे रिकॉर्ड हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में पिछली रात पारा शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जो शहर में साल के इस समय के लिए न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था. यह इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान था.

श्रीनगर में मंगलवार को अब तक की सबसे ठंडी रात

श्रीनगर में ठंड से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. श्रीनगर में मंगलवार को मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर के प्रवेश द्वार वाले शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध रिसॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर में भी कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसोर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कारगिल में पारा शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी जगह द्रास में तापमान माइनस 13.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कम से कम 20 नवंबर तक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा. 21-23 नवंबर के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के इस क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जो विशेष रूप से कश्मीर के उत्तरी भागों में हल्की से मध्यम हिमपात का कारण बन सकता है.

PM Modi Live Updates: CAG मुख्यालय में पीएम मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- आज वैल्यू एडिशन का अहम हिस्सा है ऑडिट

Hardik Pandya News: कस्टम विभाग की ओर से जब्त करोड़ों की घड़ियों को लेकर हार्दिक पांड्या ने दी सफाई, जानें क्या कहा?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया