BSF Jawan Covid Positive: दक्षिण कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 12 BSF जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें आइसोलेट कर दिया गया है. इनके संपर्क में आए अन्य BSF जवानों को भी कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा गया है. जम्मू कश्मीर में सोमवार को जहां 199 कोरोना मामले सामने आए थे, वहीं मंगलवार को कोरोना मामलों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया था. मंगलवार को 418 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. इन मामलों में अकेले जम्मू से ही 311 मामले मिले थे.

1 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश में 169 नए मामले दर्ज किए गए थे. वहीं 2 जनवरी को 165, 3 जनवरी को 178 मामले यहां सामने आए थे. बढ़ते मामलों के चलते जम्मू रीजन में सभी स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता ने जम्मू-कश्मीर में कोविड -19 स्थिति को कंट्रोल करने के लिए टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें- Omicron को हल्के में लेना गलत, अगले कुछ हफ्तों में कम हो सकते हैं कोरोना केस – AIIMS एक्सपर्ट

विभाग को चिकित्सा सुविधाओं में सुधार करने और संक्रमण में किसी भी वृद्धि होने पर चिकित्सा आपूर्ति के स्टॉक-अप, मशीनरी और बुनियादी ढांचे को तैयार रखने के लिए भी कहा गया है. मुख्य सचिव ने एक बार फिर से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, क्राउड मैनेजमेंट पर जोर दिया है. मुख्य सचिव ने केंद्र शासित प्रदेश की जमीनी स्थिति का पता लगाने के साथ ही जागरुकता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों को भी संचालित करने को कहा है.

ये भी पढ़ें- असम रायफल्स पर हमला करने वाले PLA और MNPF के 10 आतंकियों के खिलाफ NIA ने किया इनाम का ऐलान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया