Jammu Kashmir News: एनआईए ने आतंकी संगठनों से सांठगांठ रखने वाले 4 लोगों को किया गिरफ्तार, कई दस्तावेज बरामद

Jammu Kashmir News: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 11 जगहों पर छापेमारी की है. एनआईए की टीम ने इस दौरान आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान जेहादी दस्तावेज पोस्टर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं. एनआईए का कहना है कि जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो सभी आतंकवादी संगठनों को सुविधा और सामान उपलब्ध कराते थे.

एनआईए के एक आला अधिकारी के मुताबिक श्रीनगर, पुलवामा, कुलगाम और बारामुला में 11 जगहों पर छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान चार ऐसे संदिग्ध मिले जिनसे जब आरंभिक पूछताछ की गई तो पता चला कि वह आतंकवादी संगठनों को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराते थे. शुरुआती पूछताछ के बाद कुछ साक्ष्य मिलने पर इन चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चारों लोगों को गुरुवार को एनआईए की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा जहां से उन्हें पूछताछ के लिए एनआईए की रिमांड पर लिया जाएगा

एनआईए के आला अधिकारी के मुताबिक जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया उनमें सुहैल अहमद ठोकर कुलगाम का निवासी है. कामरान अशरफ हजरत बल श्रीनगर का निवासी है. रैय्यद बशीर श्रीनगर का रहने वाला है वहीं हन्नान गुलजार डार भी श्रीनगर का ही रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक ये सभी आतंकवादी संगठनों से मिलकर जम्मू कश्मीर समेत दूसरे बड़े शहरों में आतंकी वारदात का अंजाम देने की फिराक में थे. हाल के दिनों में आतंकवादी संगठनों ने अपने ओवरग्राउंड वर्करों (ओ जी डब्ल्यू) का खुलकर इस्तेमाल किया है और उनके जरिए कुछ लोगों को गुमराह कर संघठन में नए लोगों की भर्ती कराई.

फिलहाल एनआईए ने इस साजिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अब तक इस मामले में एनआईए ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की तहकीकात अभी जारी है.

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, बिहार के दो मजदूरों की हत्या करने वाले दो आतंकी ढेर

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News