Jammu Kashmir News: वन्यजीव अधिकारियों ने मंगलवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में एक तेंदुए को जिंदा पकड़ लिया. डीएफओ गांदरबल अल्ताफ अहमद ने कहा कि उन्हें मानसबल क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद आवश्यक उपकरणों से लैस वन्यजीव विभाग की टीमों ने क्षेत्र का दौरा किया और आज सुबह तेंदुए को जिंदा पकड़ लिया.

तेंदुए को आदमखोर घोषित किया गया था

अधिकारी ने कहा कि माना जा रहा है कि तेंदुआ वही है जिसने 11 जुलाई को गांदरबल जिले के जजुना इलाके में एक नाबालिग लड़की को मारा था. घटना के बाद, वन्यजीव अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने या मारने के लिए बड़े पैमाने पर शिकार शुरू किया था. तेंदुए को आदमखोर घोषित किया गया था.

जजुना फल मंडी के समीप शब्बीर अहमद भट की बेटी महिया शब्बीर पर तेंदुए ने हमला किया और उस 3 साल की बच्ची को अपने साथ ले गया था. बाद में उसका क्षत-विक्षत शव पास के एक खेत से बरामद किया गया. तेंदुआ जुड़वां जिलों बांदीपोरा और गांदरबल के रिहायशी इलाकों में घूम रहा था.

राहत महसूस कर रहे लोग

एक स्थानीय निवासी ज़फरुल्लाह ने बताया कि पिछले कई महीनों से इलाके के लोग दहशत में थे, लेकिन अब तेंदुए के पकड़े जाने से वह राहत महसूस कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार 9 जजों ने एक साथ ली शपथ, देखिए लिस्ट

Taliban’s New Administration: अमेरिका के जाने के बाद तालिबान के नए प्रशासन में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया