Jammu Kashmir News: जम्मू के राजौरी में गश्त के दौरान विस्फोट, सेना का एक अधिकारी और जवान शहीद

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (LOC) से सटी अग्रिम चौकी के पास गश्त के दौरान हुए विस्फोट की चपेट में आने से एक अधिकारी समेत सेना के दो जवान शहीद हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में धमाका उस समय हुआ, जब सेना की एक कॉलम सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की रोकथाम संबंधी उपायों का जायजा लेने के लिए गश्त कर रहा था.

उन्होंने कहा कि घटना में एक लेफ्टिनेंट समेत दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल पास के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह धमाका हुआ, उस स्थान पर सेना ने बारूदी सुरंगें बिछाई हुई हैं ताकि सीमा पार से घुसपैठ रोकी जा सके.

इस बात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता: अधिकारी

उन्होंने बताया कि धमाका किस तरह का था, इसके बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है. हालांकि, गश्ती दल को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों द्वारा आईईडी लगाने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता. सेना के प्रवक्ता ने धमाके की पुष्टि की और कहा कि आगे के विवरण की प्रतीक्षा है.

IND vs NZ: शमी को निशाना बनाए जाने पर विराट कोहली का पहला बयान आया सामने, जानिए क्या कहा

Petrol Diesel Price Today: मध्य प्रदेश के इस जिले में पेट्रोल 121 रुपए प्रति लीटर के पार, 110 रुपये पर पहुंची डीजल की कीमत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News