Jan Man Dhan e-Conclave: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट संसद में पेश किया. सरकार का दावा है कि बजट में जो भी प्रावधान हुए हैं, वो देश को आगे ले जाने और देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने में काम आएंगे. आज एबीपी न्यूज़ के खास शो जन मन धन कॉन्कलेव में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने बजट को लेकर फायदे गिनाए. वित्त राज्य मंत्री कराड ने कहा कि ये बजट अमृत काल का बजट है और ये बजट आम आदमी का बजट है. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने क्रिप्टो को मंजूर नहीं किया. डिजिटल करेंसी RBI लाएगा.

एमएसएमई को मजबूती मिलेगी तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे- कराड

वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने कहा कि ये अमृतकाल का बजट है. ये बजट भारत के अलगे 25 सालों के लिए है. इस बजट से एमएसएमई को बहुत फायदा होने वाला है. एमएसएमई को मजबूती मिलेगी तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

सरकार घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है- कराड

वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने कहा कि इस बजट से आम आदमी की जेब में पैसे आएंगे. आईटीआर में अब दो साल तक सुधार कर सकेंगे. महंगाई को लेकर कराड ने कहा कि मंहगाई कम करने के लिए सरकार के पास अलग-अलग आइडियाज़ हैं. सरकार महंगाई को कम करने के लिए कई योजनाएं लेकर आई है. सरकार की ओर से महंगाई कम करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है. इसके लिए सरकार घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है.

देश का हर गरीब बैंक अकाउंट खोल रहा है- कराड

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि क्रिप्टो को सरकार ने मंजूर नहीं किया है, लेकिन सरकार ने कहा है कि जो भी डिजिटल करेंसी आएगी वो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से गवर्न होगी. मुझे यह बताने में खुशी हो रही है कि अब देश का हर गरीब बैंक अकाउंट खोल रहा है. अब जन धन योजना की वजह से बैंक वाले लोगों का अकाउंट खोलने के लिए गली-गली जा रहे हैं. इस योजना से 44 करोड़ खाते खोले गए हैं.

ये देश को विकास की ओर ले जाने वाला बजट- कराड

बजट में कोई चुनावी वादा नहीं होने को लेकर वित्त राज्य मंत्री कराड ने कहा कि पीएम मोदी का एक ही मंत्र है सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयार. ये बजट किसी एक राज्य का बजट नहीं है. ये पूरे देश का बजट है. ये देश को विकास की ओर ले जाने वाला बजट है, इससे सभी को फायदा होगा, चुनाव तो बाद की बात है. पहले जनता का विकास, जनता की समृद्धि ही सरकार का लक्ष्य है.

बजट में किसान योजनाओं को और मजबूती प्रदान की गई- कराड

कृषि क्षेत्र को लेकर वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए पहले से कई योजनाएं चल रही हैं. अब बजट में उन योजनाओं को और मजबूती प्रदान की गई है और ज्यादातर योजनाओं का बजट बढ़ा है. सरकार टैक्नोलॉजी के जरिए कृषि क्षेत्र का विकास करेगी. मनरेगा को लेकर मंत्री कराड ने कहा कि ये योजना ग्रामीण क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी योजना है.

कोरोना वैक्सीनेशन सरकार की बड़ी उपलब्धि- कराड

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन अगर भारत में नहीं बनती तो क्या होगा. आज सभी को वैक्सीन मुफ्त दी जा रही है, क्योंकि ये भारत में बनी है. अबतक वैक्सीन की 150 से ज्यादा डोज़ लगाई जा चुकी हैं और अब बच्चों को भी वैक्सीन दी जा रही है. ये सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है.

यह भी पढ़ें-

Stock Market Update: बजट के अगले दिन भी शेयर बाजार में जारी है तेजी, सेंसेक्स निफ्टी शानदार बढ़त के साथ खुला

Omicron Variant: कोरोना ने दुनियाभर में मचाया तहलका, WHO ने बताया- पिछले 10 हफ्ते में ओमिक्रोन वेरिएंट के आए 9 करोड़ से ज्यादा मामले

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया