Javed Akhtar on Hijab Row: हिजाब विवाद पर बोले जावेद अख्तर- मैं बुर्का के पक्ष में नहीं, लेकिन लड़कियों को डराना क्या मर्दानगी है

<p><strong>Hijab Row:</strong> बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब को लेकर छिड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कर्नाटक में हाल ही में सामने आई घटनाओं पर नाराजगी जताई है. इससे पहले कमल हासन, ऋचा चड्ढा ने लड़कियों को परेशान करने के लिए प्रदर्शनकारियों की आलोचना की थी. अब, जावेद अख्तर ने ट्वीट करके इस घटना की निंदा की है.&nbsp;</p> <p>जावेद अख्तर ने लिखा, "मैं कभी भी हिजाब या बुर्का के पक्ष में नहीं रहा. मैं अब भी उस पर कायम हूं, लेकिन साथ ही मुझे गुंडों की इन भीड़ पर गुस्सा आता है जो लड़कियों के एक छोटे समूह को डराने की कोशिश कर रहे हैं और वह भी असफल रूप से. क्या ये मर्दानगी है. अफ़सोस की बात है.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News