गुमला: झारखंड के गुमला जिले में रिश्ते की दो नाबालिग बहनों से कथित तौर पर 10 लोगों ने बलात्कार किया. वहीं, मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 10 में से दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी ने आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एहतेशाम वकारिब ने बताया कि सामूहिक बलात्कार की घटना 15 अक्टूबर की शाम को हुई. घटना के वक्त आदिवासी लड़कियां अपने 20 वर्षीय एक रिश्तेदार के साथ दुर्गा पूजा मेले से गुरदारी थाना क्षेत्र में घर लौट रही थीं.

लड़कियों पर पहले अश्लील टिप्पणी की

तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 10 आरोपियों ने उन्हें रोका और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी की. युवक के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की. हालांकि, वह खुद को किसी तरह उनके चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रहा और मदद के लिए अपने गांव चला गया.

ग्रामीणों को आता देख मौके से फरार हुए आरोपी

एसपी ने बताया कि बदमाश दोनों लड़कियों को घसीटकर जंगल में ले गए और बारी-बारी से उनसे बलात्कार किया. वकारिब ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पीड़ितों को पीटा, उन्हें पास के दूसरे स्थान पर ले गए और फिर से उनसे बलात्कार किया. पीड़िता के रिश्तेदार और ग्रामीणों को मौके पर आते देख आरोपी युवक भाग गए.

गिरफ्तारी के डर से एक आरोपी ने की आत्महत्या

लड़कियां 10 आरोपियों में से दो की पहचान कर सकीं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अन्य आठ आरोपियों की पहचान हो गई है. उन्होंने कहा कि उनमें से एक ने संभवत: गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या कर ली.

यह भी पढ़ें.

सेना प्रमुख नरवणे दो दिनों के जम्मू दौरे के पर पहुंचे, सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे

Maharashtra News: महाराष्ट्र में फिर से खुलेंगे एम्यूजमेंट पार्क, रेस्टोरेंट्स और दुकान खोलने की समयसीमा भी बढ़ेगी

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’