Massive Fire Breaks Out Near LoC, Gurez, J&K: उत्तरी कश्मीर के गुरेज में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुलाब गांव में भीषण आग लगने से कम से कम 10 घर जलकर खाक हो गए. रात करीब 2:30 बजे लगी आग को पास की सेना की चौकी से देखा गया, जिसके बाद पोस्ट से एक त्वरित प्रतिक्रिया दल अग्निशमन उपकरण लेकर तुरंत ग्रामीणों की सहायता के लिए मौके पर पहुंचा.

फिलहाल, आग लगने के कारण का पता नहीं चल रका है. हालांकि, आग कथित तौर पर गफूर लोन के बेटे गुलाम नबी लोन के घर से लगी, जो सेना के लिए कुली का काम करता है. सेना की टीम ने स्थिति पर सबसे पहले प्रतिक्रिया करते हुए ग्रामीणों को उनके घरों से बाहर निकाला, साथ ही साथ आग पर भी काबू पाया.

सेना ने पाया आग पर काबू
सेना की टुकड़ी आग पर काबू पाने में और नुकसान को कम करने में सफल रही है. मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे तक भी गांव में दमकल विभाग की टीम नहीं पहुंची. इसके बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा. फिर सेना और दमकल विभाग की संयुक्त टीम आग को पूरी तरह से बुझाने में सफल रही.

सेना और दमकल विभाग की संयुक्त की कोशिशें कई लोगों की जान बचाने में सफल रही है. भारतीय सेना ने स्थानीय निवासियों को हर संभव सहायता प्रदान की और उनकी कठिनाइयों को कम करने के लिए नाश्ते, टेंट, स्लीपिंग बैग और खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था की.

यह भी पढ़ें-
Booster Dose: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने बूस्टर डोज़ के लिए DCGI से मांगी मंज़ूरी
Omicron: ‘एट रिस्क’ देशों से आए 3476 यात्रियों में से 6 में कोरोना की पुष्टि, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया