J&K Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी नागरिक समेत जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. ताजा खबर ये है कि सेना, सीआरपीएफ और कश्मीर पुलिस ने मिलकर पिछले 12 घंटे में कश्मीर से 6 खूंखार आंतिकयों का सफाया कर दिया है. ये सभी आतंकी अनंतनाग और कुलगाम में हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए हैं. इसमें से दो के पाकिस्तानी होने की पुष्टि हुई है.

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर कुलगाम जिले के मीरहमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया और इस दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर अचानक गोलीबारी शुरु कर दी.

6 #terrorists of proscribed #terror outfit JeM killed in two separate #encounters. 4 among the killed terrorists have been identified so far as (2) #Pakistani & (2) local terrorists. Identification of other 02 terrorists is being ascertained. A big #success for us: IGP Kashmir
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) December 29, 2021

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, इसके साथ ही दोनों मुठभेड़ में कुल चार आतंकवादियों और दो पाकिस्तानी नागरिकों के मारे जाने की पुष्टी हुई है. वहीं इससे पूर्व मारे गए आतंकियों के पास से एक एम-4 जबकि दो एके-47 राइफलें भी बरामद की गयी थी. सुरक्षाबलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है.

दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग जिले के दूरु के नौगांम शाहबाद में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई. उन्होंने कहा कि गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग जिले के दूरु के नौगांम शाहबाद में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई.

इस मुठभेड़ में भी जैश के आतंकी को मार दिया गया है. वहीं मारे गए आतंकियों के बारे में टिप्पणी करते हुए कश्मीर के आईजीपी ने कहा है कि इन आतंकियों का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है.

Covid-19: थर्ड वेव का दिखने लगा असर! दिल्ली से मुंबई तक कोरोना केस में बड़ा उछाल, एक दिन में दोगुने केस

Omicron: कोरोना के नए वेरिएंट ने अमेरिका में बरपाया कहर, पिछले सात दिनों में मिले ढाई लाख से ज्यादा नए केस

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया