दिल्ली में जेएनयू एक बार विवादों में है. इस बार रामनवमी पर नॉनवेज खाने से रोकने और पूजा में बाधा डालने के आरोप-प्रत्यारोप के चलते विवाद बढ़ा,जो मामूली झड़प से खूनी मारपीट में बदल गया. रविवार शाम जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों में झड़प हुई और इसके बाद पथराव की घटना भी हुई, जिसमें कई छात्र बुरी तरह घायल हो गए. लेफ्ट और ABVP से जुड़े छात्र एक दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं.

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब जेएनयू छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष एन साई बालाजी ने एक ट्वीट कर दावा किया कि ABVP के लोग कावेरी हॉस्टल में छात्रों को नॉनवेज खाने से रोक रहे हैं. इसके बाद शाम होते-होते मारपीट की खबर आ गई. साई बालाजी ने ट्विटर पर लिखा था कि कावेरी हॉस्टल में ABVP के गुंडों ने छात्रों को नॉनवेज खाने से रोका. क्या JNU की वीसी इस गुंडागर्दी की निंदा करेंगी? क्या अब छात्रों का खानपान भी तय होगा? मेस के सचिव को भी पीटा गया, इस बर्बरता के खिलाफ खड़े होने का वक्त आ गया है. भारत की सोच पर हमला हो रहा है.

Hindu Right Wing’s student outfit ABVP has gone on the rampage in JNU’s Kaveri Hostel as other students resisted their attempt to ban non-vegetarian food. The majoritarian bigotry in India has lost its sanity. pic.twitter.com/IvI1pMX9eV
— Ashok Swain (@ashoswai) April 10, 2022

तो वहीं ABVP ने इन आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि रामनवमी पर हॉस्टल में आयोजित पूजा कार्यक्रम में लेफ्ट संगठन के छात्रों ने बाधा डालने का काम किया. ABVP की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि JNU के छात्रों ने रामनवमी के मौके पर कावेरी हॉस्टल में पूजा और हवन का कार्यक्रम रखा था. पूजा में JNU के छात्र-छात्रा भारी संख्या में जुटे. इसी समय लेफ्ट पार्टी के कार्यकर्ता आए और पूजा में खलल डालने के लिए विरोध करने लगे. उन्होंने पूरे मामले को राइट टू फूड और वेज-नॉन वेज के आस पास भटकाने की कोशिश की.

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करने और अपने-अपने सदस्यों के घायल होने का आरोप लगाया है. इसके बाद तो जेएनयू कैंपस में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. फिलहाल कैंपस में हालात नियंत्रण में है, लेकिन दोनों गुटों के छात्रों की ओर से प्रदर्शन और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के चलते माहौल गर्म है.

ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन जंग के बीच आज राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी की बैठक, साउथ-एशिया समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

पाकिस्तान में भारतीय मिसाइल गिरने का मामला, संसद में राजनाथ सिंह का बयान, केंद्र सरकार ने दिया ये बड़ा आदेश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया