John Abraham Corona Positive: जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी हुए कोरोना से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

John Abraham: कोरोना आम लोगों के साथ-साथ बड़ी हस्तियों को भी अपना शिकार बना रहा है. बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. जॉन ने खुद इसकी जानकारी दी है. एक्टर ने बताया कि वो और उनकी पत्नी प्रिया दोनों को कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.

इंस्टाग्राम के जरिए दी जानकारी

जॉन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी को श्यर करते हुए अपने फैंस को बताया कि वो कोरोना का शिकार हो गए हैं. उन्होंने बताया कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है साथ ही उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित हो गई है. उन्होंने स्टोरी में लिखा, मैं तीन दिन पहले एक शख्स के संपर्क में आया था. बाद में पता चला कि वो कोरोना से संक्रमित है. जिसके बाद मैं और मेरी पत्नी प्रिया दोनों कोरोना पॉजिटिव निकले. उन्होंने आगे बताया कि उन दोनों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि हम दोनों ने कोरोना टीकाकरण कराया हुआ है और इस वक्त हमें हलके लक्षण देखने को मिल रहे हैं.

(जॉन अब्राहम की इंस्टाग्राम स्टोरी)

यह भी पढ़ें.

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में तूफानी रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना के केस, साढ़े सात महीने बाद आए इतने ज्यादा मामले, एक की मौत

Covid 19 Restrictions: पश्चिम बंगाल में कड़े प्रतिबंध लागू, स्कूल-कॉलेज से लेकर पार्लर-जिम तक सब बंद, लोकल ट्रेन को लेकर हुआ ये फैसला

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News