Jumped from 160 feet high bridge during Bungee Jumping, died of heart attack

Bungee Jumping के दौरान 160 फीट ऊंचे पुल से लगा दी छलांग, हार्टअटैक से मौत

येसेनिया मोरालेस गोमेज़ हाल ही में 160 फीट ऊंचे पुल से बंजी जम्पिंग (Bungee Jumping)करने गई थीं। वहां इंस्ट्रक्टर के एक सिग्नल को वह गलती से कूदने का सिग्नल समझ बैठीं और पुल से छलांग लगा दी, जिसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने बंजी कॉर्ड नहीं पहनी है। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, येसेनिया जमीन पर आ गिरीं। उन्हें किसी तरह अस्पताल ले गया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

[avatar user=”Shivali Kumari” size=”thumbnail” align=”left”]By Shivali Kumari[/avatar]

बोगोटा: कोलंबिया में बंजी जम्पिंग (Bungee Jumping) करने वाली एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। येसेनिया मोरालेस गोमेज़ नाम की महिला ने 160 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई, लेकिन कूदने के बाद महिला को अहसास हुआ कि उसने बंजी कॉर्ड नहीं पहनी हुई है। और बीच में ही दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। महिला ने इंस्ट्रक्टर के सिग्नल को गलती से कूदने का संकेत समझ लिया और पुल से कूद गयी। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने बंजी कॉर्ड नहीं पहना हुआ है। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, येसेनिया जमीन पर गिर पड़ी। उन्हें किसी तरह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

द सन’ में छपी खबर के अनुसार, येसेनिया मोरालेस गोमेज़ हाल ही में 160 फीट ऊंचे पुल से बंजी जम्पिंग (Bungee Jumping) करने गई थीं। वहां इंस्ट्रक्टर के एक सिग्नल को वह गलती से कूदने का सिग्नल समझ बैठीं और पुल से छलांग लगा दी, जिसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने बंजी कॉर्ड नहीं पहनी है। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, येसेनिया जमीन पर आ गिरीं। उन्हें किसी तरह अस्पताल ले गया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: टीएमसी के गुंडों ने 60 साल की महिला से नाती के सामने किया रेप फिर दिया जहर, अपने घर से दूर दहशत में जीने को मजबूर बुजुर्ग पीड़िता

हालांकि पहले यह माना जा रहा था कि येसेनिया मोरालेस गोमेज़ की मौत जमीन पर टकराने की वजह से हुई है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में साफ हो गया है कि येसेनिया की मौत की वजह हार्टअटैक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जमीन से टकराने से पहले ही येसेनिया की हार्टअटैक के चलते मौत हो गई थी। पेशे से वकील येसेनिया अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहली बार बंजी जम्पिंग (Bungee Jumping) के लिए कोलंबिया के Antioquia गई थीं।

खबर के अनुसार, इंस्ट्रक्टर ने येसेनिया के बॉयफ्रेंड से कूदने के लिए कहा था, लेकिन येसेनिया को लगा कि इंस्ट्रक्टर ने उन्हें कूदने का सिग्नल दिया है और उन्होंने छलांग लगा दी। हादसे के बाद फायर फाइटर की मदद से येसेनिया को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद से येसेनिया का परिवार सदमे में है।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News