Kamal Khan: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Kamal Khan Died Due to Heart Attack: न्यूज चैनल एनडीटीवी के पत्रकार और लखनऊ ब्यूरो के हेड कमाल खान इस दुनिया में नहीं रहे. शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वह एनडीटीवी से पहले नवभारत टाइम्स में थे. उन्हें 30 साल से ज्यादा का अनुभव था. वह दो दशक से एनडीटीवी से जुड़े हुए थे. कमाल खान की पत्नी रुचि कुमार भी पत्रकार हैं. उनका एक बेटा है.

कमाल खान पत्रकारिता में अपने अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं. बोलने और लिखने की उनकी अपनी गंगा जमुना शैली थी. फ़ीचर रिपोर्टिंग में वे लाजवाब थे. कमाल खान के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. 61 साल के कमाल खान अपने परिवार के साथ लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे.

सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

कमाल खान के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने दुख जाहिर किया है. सीएम योगी ने कहा कि उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना है. पत्रकारिता की यह अपूरणीय क्षति है. कमाल चौथे स्तंभ और निष्पक्ष पत्रकारिता के एक मजबूत प्रहरी थे. वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर शोक जताया गया है.

अत्यंत दुखद!

एनडीटीवी के वरिष्ठ संवाददाता जनाब कमाल खान साहब का इंतक़ाल, अपूरणीय क्षति।

दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।

शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना।

भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/vsqms7gcJb
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 14, 2022

कमाल खान को उनकी बेहतरीन पत्रकारिता के लिए रामनाथ गोयनका पुरस्कार मिला था. साथ ही भारत के राष्ट्रपति द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके थे.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: संजय राउत का बड़ा दावा, 10 और मंत्रियों का होगा इस्तीफा, बोले- समझ लीजिए किस तरफ जा रहा इलेक्शन

UP Election 2022: यूपी में पहले चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन का सिलसिला, इन सीटों पर रहेगी खास नजर

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News