Kangana Ranaut Controversy: अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अब महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आर्टिकल साझा किया है. इसकी हेडलाइन में लिखा है कि या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेताजी के समर्थक…आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते. इसका फैसला खुद करें. उन्होंने आगे लिखा, ”दूसरा गाल देने से भीख मिलती है, आजादी नहीं.”

कंगना ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को उन लोगों ने अंग्रेजों के हवाले कर दिया, जिनमें लड़ने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन वे सत्ता के भूखे थे. उन्होंने आगे कहा, "ये वही हैं जिन्होंने हमें सिखाया है कि अगर कोई एक थप्पड़ मारे तो एक और थप्पड़ के लिए दूसरा गाल दे दो और इस तरह आपको आजादी मिलेगी. इस तरह से किसी को आज़ादी नहीं मिलती, ऐसे भीख ही मिल सकती है. अपने नायकों को बुद्धिमानी से चुनें. ”

पद्म श्री से सम्मानित कंगना रनौत ने कहा, ”गांधी ने कभी भी भगत सिंह या सुभाष चंद्र बोस का समर्थन नहीं किया…सबूत है कि गांधी जी चाहते थे की भगत सिंह को फांसी हो…तो आपको यह चुनने की ज़रूरत है कि आप किसका समर्थन करते हैं…”

हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि भारत को ‘आजादी’ 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई, वहीं 1947 में देश को जो स्वतंत्रता मिली थी वह ‘भीख’ में मिली थी. उनके इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है.

आलोचनाओं के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘‘मैंने बिल्कुल साफ कहा है कि 1857 की क्रांति, पहला स्वतंत्रता संग्राम थी, जिसे दबा दिया गया और इसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों के जुल्म व क्रूरता और बढ़ गए तथा करीब एक शताब्दी बाद हमें गांधी जी के भीख के कटोरे में आजादी दी गई.”

Covid Vaccination: महाराष्ट्र के मंत्री बोले- मुस्लिम इलाकों में कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार सुस्त, सरकार लेगी सलमान खान की मदद

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया