Kangana Ranaut News: कंगना रनौत की बढ़ेंगी मुश्किलें, सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज होगी FIR

FIR On Kangana Ranaut: विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के मामले में कंगना रनौत पर एफआईआर(FIR) दर्ज किया जाएगा.  खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने आपत्तिजनक बयान के मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं.

कंगना रनौत पर दर्ज होगी FIR

महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल के आदेश के बाद खार पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने प्रक्रिया जारी है. बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सिख समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है. जिसके बाद सिख समुदाय के लोगों में काफी नाराजगी है. इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ लोग आक्रामक हो गए हैं. मंगलवार को मुंबई के खार में अभिनेत्री कंगना रनौत के घर के सामने सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन भी किया था.

सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा

सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में सोमवार को भी कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत की गई थी. दरअसल अभिनेत्री  कंगना ने सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद अपने बयान में लिखा था कि, ‘खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें कुचल दिया था. चाहे इसकी वजह से देश को कितना भी कष्ट क्यों न हुआ हो.

Arvind Kejriwal in Punjab: अमृतसर में केजरीवाल ने शिक्षकों को दी 8 गारंटी, जानिए क्या-क्या वादे किए हैं

JP Nadda in Kanpur: कानपुर में बोले जेपी नड्डा, ‘सिख समुदाय के लिए पीएम मोदी ने किए बहुत काम, सभी मांगो को किया पूरा’

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News