Kangana Ranaut Summoned: दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति (Delhi Assembly panel) ने अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को समन जारी किया है. 6 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक समिति के सामने कंगना को पेश होने के लिए कहा गया है. इस समिति के अध्यक्ष आप विधायक राघव चड्ढा (MLA Raghav Chadha) हैं. सिख समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से समन जारी किया गया है. कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

इस मामले में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने मंदिर मार्ग थाने के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी. विधानसभा समिति का कहना है कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में कंगना ने किसानों के प्रदर्शन को खालिस्तानी आंदोलन बताया था. अभिनेत्री ने सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और छवि को धूमिल करने वाली भाषा का इस्तेमाल किया था. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंक समिति की शिकायत के अनुसार, सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर ऐसे पोस्ट किए गए. इसके बाद उन्हें शेयर भी किया गया.

बता दें कि पिछले कई महीनों से कंगना अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी पर उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा उतारा था. महात्मा गांधी के अहिंसा के मंत्र का मजाक बनाते हुए कंगना ने कहा था कि एक और गाल आगे करने से आजादी नहीं, भीख मिलती है. कंगना ने टिप्पणी की थी कि सुभाषचंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी का साथ नहीं मिला था.

ये भी पढ़ें:

Tripura civic polls: त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव के लिए SC ने CAPF की 2 अतिरिक्त कंपनियां मुहैया कराने के गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

Meghalaya Elections 2022: मेघालय में 12 कांग्रेसी विधायकों के TMC में शामिल होने पर अधीर रंजन बोले- ममता खरीद फरोख्त कर रहीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया