IT Raid on Piyush Jain: उत्तर प्रदेश में कानपुर (Kanpur) के इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) के घर से जो अकूल दौलत निकली है, उसमें से 196 करोड़ रुपये के नोट हैं. इसका खुलासा तो हो चुका है, लेकिन अब इस कैश वाले कुबेर को लेकर एक और दिलचस्प खुलासा हुआ है. 196 करोड़ का बड़ा हिस्सा 500 के नोटों का था. उसके बाद 2 हजार के नोट. इसमें दिलचस्प बात ये सामने आई है कि पीयूष जैन को इस बात की आशंका थी कि भविष्य में 2000 रुपए के नोट बंद हो जाएंगे, इसलिए उसने ज्यादातर नोट 500 रुपए के रखे थे.

पीयूष जैन के नोटों का पूरा हिसाब किताब एबीपी न्यूज़ के पास

कैशकिंग पीयूष जैन ने कितनी समझदारी के साथ नोटों का खजाना जमा किया था, उसका पूरा हिसाब किताब एबीपी न्यूज़ के पास है. पीयूष जैन के घर से मिली रकम में 29 लाख 38 हजार 5 सौ पीस नोट 500 रुपए के थे, जिसकी कीमत 146 करोड़ 92 लाख 50 हजार रुपए है. जबकि 2000 रुपए वाले एक लाख 72 हजार नोट थे, जिनकी कीमत करीब 34 करोड़ 40 लाख रुपये हुई. इस तरह इन दोनों को मिलाकर 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा पहुंचता है तो इसके अलावा पीयूष जैन ने 200, 100, 50 और 10 की करेंसी में 16 करोड़ रुपये जमा कर रखे थे. इस तरह कुल मिलाकर ये रकम करीब 196 करोड़ तक पहुंचती है.

पीयूष जैन के कैश का हिसाब

नोट नोटों की संख्या कीमत
500 29,38,500 146,92,50,000
2000 1,72,000 34,40,00,000

टोटल-  180,40,00,000

अब तक कुल 196 करोड़ रुपये की नकदी सामने आ चुकी है

कैशकिंग पीयूष जैन के खजाने में अब तक कुल 196 करोड़ रुपये की नकदी सामने आ चुकी है, जिसमें से 177 करोड़ रुपये कानपुर के आनंदपुरी की कोठी से बरामद हुए हैं. जो चार कमरों में खुफिया अलमारियों में छिपाए गए थे. पहले कमरे की एक अलमारी में करीब 28 करोड़, दूसरी अलमारी में करीब 27 करोड़ के नोट बरामद हुए.

इसी तरह दूसरे कमरे की एक अलमारी में करीब साढ़े 26 करोड़ और दूसरी अलमारी में 28 करोड़ से ज्यादा के नोट मिले थे. जबकि तीसरे कमरे से करीब 68 करोड़ रुपए सीज किए गए. अलग-अलग कमरों से जो नोट निकले, उन्हें-अलग गिना गया है. साफ है कि ज्यादातर नोटों की गड्डियां 500 रुपये की थी.

यह भी पढ़ें-

Omicron Threat: नए साल का जश्न रहेगा फीका, दिल्ली से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में लागू ये पाबंदियां, जानिए

Corona Hotspot: मुंबई-दिल्ली फिर बना कोरोना का ‘हॉटस्पॉट’, राजधानी में आए 1313 नए मामले तो वहीं मुंबई में 3671 लोग हुए संक्रमित

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया