Karnal Lathi Charge: करनाल एसडीएम के वायरल वीडियो पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अधिकारी के खिलाफ जरूर एक्शन लिया जाएगा. चौटाला ने कहा कि एक आईएएस अधिकारी द्वारा किसानों के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल निंदनीय है. निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह पुलिसकर्मियों से प्रदर्शन कर रहे किसानों का ‘सिर फोड़ने’ के लिए कह रहे हैं.

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एक स्पष्टीकरण में, उन्होंने (करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा) कहा कि वह पिछले दो दिनों में सोए नहीं हैं. वह शायद यह नहीं जानते कि किसान भी साल में 200 दिन सोते नहीं हैं. वीडियो वारयल हो जाने के बाद एसडीएम की भी प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है. आयुष सिन्हा ने कहा कि कई जगहों पर पथराव शुरू हो गया था. ब्रीफिंग के दौरान आनुपातिक रूप से बल प्रयोग करने की बात कही गई थी.

The use of such kind of words by an IAS officer for farmers is condemnable. Definitely, action will be taken against him: Haryana Deputy CM Dushyant Chautala on viral video purportedly showing Karnal SDM Ayush Sinha asking policemen to crack the heads of protesting farmers https://t.co/DbPZkXQRgS pic.twitter.com/x9Z4Y1RlgZ
— ANI (@ANI) August 29, 2021

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने करनाल में प्रदर्शनकारी किसानों के ऊपर की गई पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आश्वासन दिया गया था लेकिन पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया और एक राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया. शनिवार को बीजेपी की एक बैठक के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर करनाल की ओर बढ़ रहे किसानों के एक समूह पर कथित तौर पर पुलिस ने लाठियां बरसायीं जिससे लगभग 10 लोग घायल हो गए.

बैठक के बाद शनिवार शाम करनाल में संवाददाताओं से बातचीत में सीएम खट्टर ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पहले सरकार को आश्वासन दिया था कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा. खट्टर ने कहा, ‘‘अगर उन्हें विरोध प्रदर्शन ही करना था तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहिए था, इस पर किसी को आपत्ति नहीं होती. पहले उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आश्वासन दिया था. लेकिन अगर वे पुलिस पर पथराव करेंगे, राजमार्ग अवरुद्ध करेंगे तो पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम तो उठाएगी.’’ करनाल में बीजेपी की बैठक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी की राज्य स्तर की बैठक थी और ‘मैं किसान संगठनों द्वारा इसका विरोध करने के लिए किए गए आह्वान की निंदा करता हूं.’’

उज्जैन में मुस्लिम कबाड़ी वाले से जबरन लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे, पुलिस ने दर्ज किया केस

मध्य प्रदेश में आदिवासी की पिटाई कर गाड़ी से बांधकर घसीटा गया, ईलाज के दौरान मौत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया