बेंगलुरु के कोरमंगला में बीती रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार का एक्सीडेंट हो गया. इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग कार में सवार थे. तेजी से आ रही ऑडी कार ने बिजली के खंबे पर टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया.

अडुगोडी पुलिस स्टेशन के मुताबिक आज सुबह बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में एक कार दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई.

[tw]https://twitter.com/ANI/status/1432537254350639111[/tw]

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार सभी लोग दोस्त थे, जो बेंगलुरु में रहते थे. इनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष थे. सभी 20-30 साल की उम्र के थे. अब सभी शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. फिलहाल मामला आडूगुड़ी ट्रैफिक स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या ड्राइवर नशे में था. क्योंकि रोड पूरी तरह से खाली था, वहां कोई अन्य वाहन नहीं था. माना जा रहा है कि दुर्घटना लापरवाही, तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुईं. ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था, जिस वजह से उसने अपना संतुलन खो दिया.

ये भी पढ़ें-
उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटा, मकानों के ढहने से तीन बहनों समेत 5 महिलाओं की मौत

अमेरिका का बड़ा बयान- जो अफगान से निकलना चाहते हैं, उनके लिए कोई डेडलाइन नहीं, हम मदद करेंगे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया