कर्नाटक में रोजाना आने वाले कोविड-19 के नए मामलों में अचानक हुई वृद्धि और शनिवार को यह संख्या एक हजार के पार जाने के बाद राज्य सरकार के मंत्री ने सरकार द्वारा सख्त नियम लागू करने के संकेत दिए हैं. राज्य सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए सात जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू किया है. कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने बताया, ‘‘हम बैठक करेंगे और सात जनवरी से पहले कुछ सख्त नियमों की घोषणा करेंगे जब रात का कर्फ्यू हटाया जाना है.’’

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए अशोक ने कहा कोविड-19 पर गठित सरकारी समिति जिसमें वह और उच्च शिक्षामंत्री डॉक्टर सीएन अश्वथ नारायण और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर शामिल हैं, सात जनवरी से पहले बैठक करेगी. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य पर गठित विशेषज्ञ समिति भी मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देगी. अशोक ने कहा, ‘‘हम समिति की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू करेंगे क्योंकि हमने पिछली बार पीड़ा और मौतें देखी हैं.’’

मंत्री ने कहा कि सरकार इस बार ऑक्सीजन की आपूर्ति, बिस्तर और दवाओं की उपलब्धता में कोई खामी नहीं छोड़ेगी. उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी जरूरी व्यवस्था करेंगे. हम सतर्क हैं और सभी जरूरी व्यवस्था हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में करेंगे.’’

उन्होंने कहा कि देश में पहले ही महामारी की तीसरी लहर की स्थिति उत्पन्न हो गई है और कर्नाटक में मामलों में वृद्धि गंभीर मुद्दा है. अशोक के मुताबिक केंद्र द्वारा जारी सूची में बेंगलुरु ‘रेड जोन’ में शामिल हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र सरकार की सूची के मुताबिक बेंगलुरु रेड जोन में है. यह जरूरी है कि बेंगलुरु सतर्क रहे. हम लोगों की जान बचा सकते हैं अगर हम बेंगलुरु में और पाबंदी लगाएं व अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम करें.’’

उल्लेखनीय है कि शनिवार को कर्नाटक में 1,033 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. इससे पहले नौ सितंबर 2021 को राज्य में करीब एक हजार संक्रमण के मामले आए थे.

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में तूफानी रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना के केस, साढ़े सात महीने बाद आए इतने ज्यादा मामले, एक की मौत

Covid 19 Restrictions: पश्चिम बंगाल में कड़े प्रतिबंध लागू, स्कूल-कॉलेज से लेकर पार्लर-जिम तक सब बंद, लोकल ट्रेन को लेकर हुआ ये फैसला

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया