Priyanka Gandhi On Karnataka Hijab Row: कर्नाटक में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को कहा कि कोई महिला क्या पहनेगी यह तय करने का अधिकार किसी को नहीं है. लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रियंका से हिजाब विवाद (Hijab Row) को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि एक महिला का अधिकार है, वह बिकिनी पहनना चाहे, हिजाब पहनना चाहे, वह घूंघट (Ghoonghat) लगाना चाहे, वह साड़ी पहनना चाहे या जींस पहनना चाहे. इसमें कोई राजनीति की बात नहीं है और ना ही होनी चाहिए.

महिलाएं क्या पहनेंगी ये कोई तय क्यों करे?- प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आगे कहा कि किसी को कोई अधिकार नहीं है कि वह किसी महिला से कहे कि तुम यह पहनो. प्रियंका ने उनसे सवाल पूछ रहे पत्रकार से कहा कि मैं आपसे कहूं कि आप अपना स्कार्फ निकालिये. इस पर पत्रकार ने कहा कि वह संवाददाता सम्मेलन में हैं स्कूल में नहीं. इस पर कांग्रेस नेता ने कहा मुझे आप से आपका स्कार्फ निकालने को कहने का कोई हक नहीं है. उसी तरह से किसी को यह अधिकार भी नहीं है कि वह यह तय करे कि कोई महिला क्या पहनेगी.

महिलाओं का उत्पीड़न बंद हो- प्रियंका गांधी

इससे पहले, प्रियंका गांधी ने इसी मुद्दे पर "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" हैशटैग से ट्वीट किया, "चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब हो, यह फैसला करने का अधिकार महिलाओं का है कि उन्हें क्या पहनना है. उन्होंने कहा कि इस अधिकार की गारंटी भारतीय संविधान ने दी है. महिलाओं का उत्पीड़न बंद करो. कर्नाटक के कुछ शिक्षण संस्थानों में हाल के दिनों में ‘हिजाब’ (Hijab) के पक्ष और विपक्ष में प्रदर्शन हुए हैं. इस विवाद के बीच राज्य सरकार ने प्रदेश में अगले तीन दिन तक स्कूल और कॉलेज में अवकाश की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें:

Karnataka Hijab Row: कर्नाटक हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने हिजाब मामले को बड़ी बेंच को भेजा

COVID 19 के खिलाफ बेहद प्रभावी है इन दवाओं का नया मिश्रण, रिसर्च में हुआ खुलासा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया