Acid Attacks On Men In Kerala: केरल के इडुक्की में तेजाब से हमला करने की घटना सामने आई है. महिला ने कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद एक व्यक्ति पर तेजाब फेंक दिया. मिली जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र 35 साल है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि घटना शनिवार की है. पुलिस ने बताया कि तिरूवनंतपुरम के रहने वाले अरूण कुमार जिनकी उम्र करीब 28 साल है उनपर तेजबा से हमला किया गया. तेजब से हमले के बाद राज्य की राजधानी के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अरूण का इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक तेजाब से हुए हमले के कारण उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है.

पुलिस ने बताया, ”डॉक्टरों का कहना है कि उनकी आंख की रोशनी जा सकती है. दोनों की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है. वह संबंध खत्म करना चाहते थे लेकिन उसने उन्हें ब्लैकमेल करना चाहा और पैसे की मांग की.”

पुलिस ने बताया कि कुमार अपने एक रिश्तेदार और दोस्त के साथ अदिमाली में एक गिरजाघर के पास 16 नवंबर को महिला को पैसे देने गए हुए थे. गिरजाघर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से आज पता चला कि शीबा कुमार के पीछे खड़ी थी और उसने आगे आकर उनके चेहरे पर तेजाब डाल दिया. इस दौरान वह भी मामूली रूप से जख्मी हो गई. पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में कल मामला दर्ज किया गया और शीबा को आज गिरफ्तार कर लिया गया.

Delhi Weather Update: दिल्ली में बदल सकता है मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर आई है ये खबर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया