Kirti Azad News: देश में एक बड़ी राजनीतिक हलचल होने वाली है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कीर्ति आजाद आज ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि कीर्ति आजाद TMC के संपर्क में हैं. कीर्ति आजाद बीजेपी से कांग्रेस में आए थे और अब नई सियासी पारी TMC की ओर से खेल सकते हैं.

दिल्ली दौरे पर हैं TMC चीफ ममता

बड़ी बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस की चीफ ममता बनर्जी इस वक्त दिल्ली के दौरे पर हैं. ऐसे में कीर्ति आजाद उनकी मौजूदगी में टीएमसी ज्वाइन कर सकते हैं. ममता बनर्जी का यह दिल्ली दौरा पहले से प्रस्तावित था. ममता अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगी.

बीजेपी के बाद ज्वाईन की थी कांग्रेस

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद कांग्रेस से पहले बीजेपी में थे. लेकिन वरिष्ठ बीजेपी नेता अरूण जेटली के खिलाफ बगावत करने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आजाद ने बिहार की दरभंगा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें जीत मिली थी. 2014 से पहले साल 1999 और 2009 के लोकसभा चुनाव में भी वह इसी सीट से सांसद चुने गए थे.

कीर्ति की पत्नी ने भी छोड़ दी थी बीजेपी

साल 2017 में कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद ने बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था. इसके बाद वह 2018 में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं. वह लंबे समय तक बीजेपी प्रवक्ता और पार्टी की दिल्ली इकाई की उपाध्यक्ष रहीं.

यह भी पढ़ें-

Manish Tewari on 26/11: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- मुंबई हमले के बाद मनमोहन सरकार को करनी चाहिए थी बड़ी कार्रवाई

Andhra Pradesh Rains: आंध्र प्रदेश में बारिश और बाढ़ से अबतक 34 लोगों की मौत, आंशिक तौर पर बहाल हुई रेल सेवा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया