Kisan Andolan End: केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव पर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने बुधवार को सर्वसम्मति से मुहर लगा दी थी. आज यानी गुरुवार को मोर्चा ने फैसला लेते हुए आंदोलन को स्थगित कर दिया है. आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिए जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए किसान नेता योगेंद्र यादव ने शहीद किसानों को याद किया. साथ ही उन्होंने सीडीए बिपिन रावत और उनके साथ मृतक जवानों को भी याद किया.

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि किसान आंदोलन को स्थगित किया जा रहा है. 11 दिसंबर से किसानों की घर वापसी होगी. 13 दिसंबर को स्वर्ण मंदिर जाएंगे. किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा बरकरार रहेगा. हर महीने 15 तारीख को बैठक होगी. किसानों के मुद्दे पर आंदोलन जारी रहेगा. चुनाव में उतरने के सवाल पर कहा कि मोर्चा चुनाव नहीं लड़ेगा. साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया के साथियों को धन्यवाद दिया.

धरना स्थल को खाली करने के लिए पैकिंग शुरू- टिकैट

आंदोलन स्थगित करने के फैसले के बाद किसान नेता राकेश टिकैट ने कहा कि मोर्चा था है और रहेगा. उन्होंने कहा, "संयुक्त मोर्चा इकट्ठा यहां से जा रहा है. 11 दिसंबर से बॉर्ड खाली होना शुरू हो जाएगा. आज से धरना स्थल को खाली करने के लिए पैकिंग शुरू कर दी है." उन्होंने कहा जो हमारे किसान और जवान शहीद हुए हैं हम उनके साथ हैं और 11 तारीख को हम इस विजय के साथ अपने गांवों को लौटेंगे.

सरकार वादे पूरे नहीं करती, तो शुरू कर सकते हैं आंदोलन- चढूनी

दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी ने कहा, "हमने अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया है. हम 15 जनवरी को समीक्षा बैठक करेंगे. अगर सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती है, तो हम अपना आंदोलन फिर से शुरू कर सकते हैं."

सबसे शांतिपूर्वक आंदोलन रहा- हन्नान मोल्ला

किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा, "प्रदर्शनकारी किसान धरना स्थल को 11 दिसंबर को खाली करेंगे." वहीं, किसान नेता हन्नान मोल्ला ने कहा, "ये आजादी के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन है और सबसे शांतिपूर्वक आंदोलन रहा है."

कृषि कानून से देशभर के किसान एकजुट हुए- कक्का

किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा, "किसानों की ऐतिहासिक जीत है. हम उन लोगों से माफी मांगते हैं, जिन्हें प्रदर्शन के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा." साथ ही उन्होंने सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि मोदी जी का विशेष तौर पर धन्यवाद, जिन्होंने तीन कृषि कानून लाकर देशभर के किसानों को एकजुट किया."

अहंकारी सरकार को झुकाकर जा रहे- बलबीर सिंह राजेवाल

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, "आंदोलन खत्म नहीं हुआ स्थगित हुआ है. अहंकारी सरकार को झुकाकर के जा रहे हैं. किसान 11 दिसंबर को अपने घर वापसी के लिए विजय मार्च निकालेंगे. संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक 15 जनवरी को होगी."

ये भी पढ़ें-

<a title="देश में 378 दिनों के बाद स्थगित हुआ किसान आंदोलन, 11 दिसंबर को होगी ‘घर वापसी’" href="https://www.abplive.com/news/india/kisan-andoalan-farmers-protest-called-off-after-government-gives-written-assurance-on-skm-demands-2013486" target="">देश में 378 दिनों के बाद स्थगित हुआ किसान आंदोलन, 11 दिसंबर को होगी ‘घर वापसी'

<a title="Farmers Protest: सिंघु बॉर्डर से किसानों ने टेंट हटाने किए शुरू, चढ़ूनी बोले- आंदोलन कर रहे स्थगित, देखें तस्वीरें" href="https://www.abplive.com/photo-gallery/news/india-farmers-start-removing-tents-from-their-protest-site-singhu-delhi-haryana-border-2013568" target="">Farmers Protest: सिंघु बॉर्डर से किसानों ने टेंट हटाने किए शुरू, चढ़ूनी बोले- आंदोलन कर रहे स्थगित, देखें तस्वीरें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया