kisan andolan latest news

Kisan Andolan: सरकार किसानों को उकसा रही है: राकेश टिकैत

नई दिल्ली। (Kisan Andolan) उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र की शह पर किसानों को उकसाने का काम कर रही है। क्योंकि वह बार-बार हर जिला बॉर्डर पर किसानों (Kisan Andolan) को रोककर उनके सब्र का इम्तिहान ले रही है। भारतीय किसान यूनियन के सभी किसान एक हैं और जहां भी मौका लगे वह वहीं पर डट जाएंगे। वहीं चूल्हा चौका चढ़ा लेंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। सरकार किसानों को रोककर उन्हें उकसा रही है। यह बातें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सभा सम्बोधन के दौरान कहीं। श्री टिकैत किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को लेकर यूपी गेट पर किसान सभा को संबोधित कर रहे थे।

राकेश टिकैत ने सभा सम्बोधन के दौरान कहा कि किसानों को चाहिए कि वह शांति पूर्वक अपना आंदोलन जारी रखें। इसी के मद्देनजर किसानों ने आज यूपी गेट फिर से जाम किया, क्योंकि रामपुर और अन्य स्थानों पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित किसानों को यूपी यूपी गेट आने से रोका गया।

kisan andolan latest news

यह भी पढ़ें: किसानों की एकदिवसीय भूख हड़ताल का ऐलान, 27 को ‘मन की बात’ के दौरान थाली बजाने की अपील, आंदोलन में शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी शमशेर राणा ने माइनेशन न्यूज़ की टीम से बातचीत के दौरान बताया कि 23 दिसंबर को यूपी गेट पर किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर देश का किसान यहां सम्मिलित होना चाहता है लेकिन पुलिस प्रशासन बार-बार हर जगह किसानों को रोक कर परेशान कर रहे हैं। जबकि न्यायालय द्वारा आदेश किया गया है कि किसानों को अपने हक की आवाज उठाने का अधिकार है। इसी के मद्देनजर किसानों ने अपनी बात रखी कि हम शांतिपूर्वक किसान आंदोलन (Kisan Andolan) चला रहे हैं। इसके बावजूद भी हमें रोका जा रहा है और दिल्ली बॉर्डर पर नहीं आने दिया गया।

kisan andolan latest news

किसानों के रोके जाने की खबर जैसे ही युवाओं को लगी तो उन्होंने सभी लाइने बंद कर दी। और पुलिस प्रशासन यहां पहुंचा तो उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार आज सारा दिन इस जाम से कांप गई। उन्होंने आनन-फानन में बात करके कहा कि हम उन्हें छोड़ रहे हैं आप रास्ता खोल दीजिए लेकिन युवा किसान उनके इस आश्वासन से नाराज नजर आया झूठे आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुआ जब तक की पूरी तरह से निर्णायक फैसला नहीं हो गया अपने बुजुर्गों का कहना भी नहीं माना और सड़क से बड़े समझाने के बाद रास्ता खाली किया यह सरकार की तानाशाही नीति है की उत्तर प्रदेश सरकार को चौधरी राकेश टिकैत ने कहा था कि यह केंद्र का मामला है आप बीच में ना आए उसके बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को रोकने से बाज नहीं आ रही है जिसका नतीजा आज सरकार की खामियों के कारण यूपी गेट पर हाईवे को रोककर भुगतना पड़ा।

kisan andolan latest newsआज यहां खाली सड़क का फायदा उठाकर राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी शमशेर राणा ने अपने साथियों मांगे राम त्यागी और मीडिया बंधुओ के साथ क्रिकेट खेला। जिससे आने जाने वाले लोगों ने भी अपने जाम का दुख भूल कर मनोरंजन किया।

कल जो किसान धरने पर बैठे थे, उनमें से चौधरी धीरज पवार गांव भगवानपुर जिला बागपत को रात्रि में 2:00 बजे ह्रदय घात की शिकायत हुई। उन्हें एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद ले जाया गया, जहां से उन्हें एम्स हॉस्पिटल में रेफर करने की बात कही गई।

आज 24 घंटे बाद उपवास पर नए किसान बदली हुए हैं जो कि 24 घण्टे के लिए उपवास पर बैठे हैं। इनमे ऋषि पाल सिंह मुरादाबाद , मेघराज सिंह सोलंकी बुलंदशहर, शहंशाह कुरेशी मेरठ, राजकुमार अलीगढ़, सिंटू नेहरा गाजियाबाद, हरिवंश सिंह उधम सिंह नगर, हरभजन सिंह पीलीभीत, तरनजीत सिंह उधम सिंह नगर, चौधरी वीर सिंह मुरादाबाद, गुरु शरणजीत सिंह पीलीभीत, राजेंद्र सिंह एवं संतोष कुमार मुरादाबाद सभी आज उपवास पर बैठे हैं।

farmer protest latest news

प्रातः 7:00 बजे से ही शाम 5:00 बजे तक सारा दिन हाईवे की सभी लाइनों को ट्रैक्टर खड़े करके स्थाई रूप से जाम लगा दिया गया क्योंकि रामपुर मुरादाबाद आदि में ट्रैक्टर ट्रॉली सहित किसानों को रोका गया।

राकेश टिकैत की चेतावनी
इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने मीडिया के साथियों से अभद्रता की तो राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी शमशेर राणा को सूचना दी गई जिस पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मंच पर आकर माईक से असामाजिक तत्वों से निबटने की चेतावनी दी।

गाजियाबाद-इंदिरापुरम NH 9 पर लगा लंबा जाम, पुलिसबल के साथ पहुंचे डीएम और एससपी

नए कृषि कानून के खिलाफ पिछले 26 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने एक बार फिर से सड़क को जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आंदोलनकारी किसानों ने उत्तर प्रदेश को दिल्ली से जोड़ने वाली गाजीपुर सीमा स्थित एनएच-9 को जाम कर दिया। इससे यातायात प्रभावित हुआ। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।

किसानों का आरोप है कि कुठार, पूरणपुर आदि में यूपी गेट आ रहे किसानों की पुलिस ने ट्रॉलियां रोक दी। इसके बाद आज सुबह किसानों ने एनएच-9 को पूरी तरह से बंद कर दिया। गौरतलब है कि एनएच-9 दिल्ली को मेरठ से जोड़ती है। इसके गाजीपुर बॉर्डर पर किसान बीते कई 26 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, एनएन-9 जाम की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। फिर, आनन फानन में रुट डायवर्ट किया गया मगर जाम की स्थिति फिर भी बनी रही। हालांकि, गाजियाबाद जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News