Kisan Mahapanchayat Live Updates: लखनऊ में थोड़ी देर में शुरू होगी किसान महापंचायत आज, राकेश टिकैत भी होंगे शामिल

<p style="text-align: justify;"><strong>Kisan Mahapanchayat:</strong> किसानों के मुद्दों को लेकर लखनऊ में आज किसान महापंचायत होगी. यह महापंचायत सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस महापंचायत में राकेश टिकैत, दर्शनपाल, बलबीर सिंह राजेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत कई किसान नेता मौजूद रहेंगे. यह महापंचायत लखनऊ के इकोगार्डंन (पुरानी जेल) बंगला बाजार में आयोजित की गई है, जो सुबह 10 बजे शुरु होगी.</p> <p style="text-align: justify;">बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत में आने के लिए किसानों से अपील की है. उन्होंने ‘चलो लखनऊ-चलो लखनऊ’ नारे के साथ रविवार को अपने हैंडल से ट्वीट भी किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”सरकार द्वारा जिन कृषि सुधारों की बात की जा रही है, वे नकली और बनावटी हैं. इन सुधारों से किसानों की बदहाली रुकने वाली नहीं है. कृषि एवं किसानों के लिए न्&zwj;यूनतम समर्थन मूल्&zwj;य को कानून बनाना सबसे बड़ा सुधार होगा.”</p> <p style="text-align: justify;">बता दें कि किसान कानून की वापसी के एलान के बाद भई नरमी का कोई संकेत न दिखाते हुए किसान संगठनों ने घोषणा की कि वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने संबंधी कानून के लिए दबाव बनाने के वास्ते सोमवार को लखनऊ में महापंचायत के साथ ही अपने निर्धारित विरोध प्रदर्शनों पर अडिग हैं. वहीं, केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की उनकी मांग को पूरा करने के लिए संसद में विधेयक लाने की तैयारी कर रही है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News