Koo App: उत्तर भारत और दक्षिण भारत के लोगों की सोच बिल्कुल विपरीत, कू ऐप की दिलचस्प रिपोर्ट से ये चला पता

Koo App ‘Voices of India’ Report: वाकई भारतीय अलग तरह से ही सोचते हैं. अब माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo App की एक दिलचस्प रिपोर्ट से यह पता चला है कि दक्षिण भारत के लोगों की तुलना में उत्तर भारतीय बिल्कुल विपरीत ही सोचते हैं. दिसंबर 2021 में जारी की वॉयस ऑफ इंडिया (Voice of India) रिपोर्ट भाषाई विविधताओं में भारतीयों के सर्वाधिक प्रासंगिक विषयों पर ऑनलाइन सोचने, महसूस करने और व्यक्त करने से जुड़ी दिलचस्प जानकारी को उजागर करती है. अपनी मातृभाषा में यूज़र्स को अभिव्यक्ति का अधिकार देने वाले इस बहुभाषी मंच की यह रिपोर्ट भारतीयता की भावना का प्रतिनिधित्व करती है.

हिंदी भाषियों के लिए कविता और राजनीति

विशेष रूप से हिंदी भाषी समुदायों से जुड़े उत्तर भारतीय यूजर्स की सर्वाधिक दिलचस्पी कविता, साहित्य और राजनीति में दिखी. कविता और साहित्य ने बहुत सारी चर्चा को मौक़ा दिया क्योंकि यूजर्स ने कविताओं के माध्यम से इस मंच का लाभ उठाया है. इस तरह यूज़र्स ने अपने समुदायों की सांस्कृतिक और भाषाई विरासत को बढ़ाने के साथ उनकी पहुंच बढ़ाई है. 2021 में, इंसानों के पाखंड पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) की कविता Koo App पर हिंदी समुदाय के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट में से एक रही. इसी तरह हिंदी भाषी अपने क्षेत्रों में राजनीतिक मुद्दों को बहुत अधिक महत्व देते हैं. 2021 में #UPElections2022 और #LakhimpurKheri प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ट्रेंड हुए, क्योंकि यूजर्स ने अभिव्यक्ति के साथ हिंदी में अपने विचार शेयर किए.

दक्षिण में सिनेमा का जलवा

अगर हिंदी भाषियों को कविता और राजनीति पसंद आती है, तो दक्षिण भारत में सिनेमा की बेहतरीन चमक और फिल्मी सितारों का करिश्मा जादू बिखेरता है. अक्टूबर में दुनिया छोड़कर जाने वाले कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) पर कन्नड़ समुदाय में सबसे अधिक चर्चित हस्ती बने. इस मंच पर रिकॉर्ड संख्या में प्रशंसकों ने दिवंगत अभिनेता को अपना प्यार दिया और उनके दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया. इस बीच KOO पर तेलुगू यूजर्स ने एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट अभिनीत सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक RRR को लेकर अपनी जबर्दस्त दीवानगी दिखाई.

भारतीयों को लोकतांत्रिक बनाने वाला मंच Koo App वर्तमान में हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, असमिया, बंगाली और अंग्रेजी समेत 10 भाषाओं में उपलब्ध हैं. Koo App के अब 2 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं और ऐप अगले एक साल के समय में 10 करोड़ डाउनलोड तक पहुंचने की ओर अग्रसर है.

ये भी पढ़ें-

दुनियाभर के 75 देशों से लोग हिंदी में करते हैं Koo, ऐप पर हिंदी यूजर्स की कुल संख्या 76 लाख के पार

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo के लिए काफी शानदार रहा 2021, इस साल 10 करोड़ यूजर्स का टारगेट

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News