Lakhimpur Case: अजय कुमार टेनी को ब्लैकमेल करने के आरोप में 5 गिरफ्तार, सबूत का दावा कर करोड़ों की कर रहे थे मांग

Lakhimpur Violence: लखीमपुर हिंसा मामले में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार टेनी को ब्लैकमेल करने की कोशिश में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार पांचो आरोपी गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को लखीमपुर खीरी मामले में उनके खिलाफ कुछ वीडियो और सबूत होने का दावा कर करोड़ों रूपये की डिमांड कर रहे थे.

बीते हफ्ते 17 दिसंबर को अजय मिश्र टेनी ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में इसकी जानकारी दी. जिसके बाद सीपी दिल्ली पुलिस की निगरानी में जांच नार्थ एवेन्यू थाने में शुरू की गई. बताया जा रहा है कि ये 5 लड़के BPO में काम करते हैं. ये सभी लड़के दिल्ली और नोएडा से गिरफतार किए गए हैं.

तीन अक्टूबर की है घटना

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में किसानों का एक समूह यूपी प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के खिलाफ तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था, तभी एक एसयूवी (कार) ने चार किसानों को कुचल दिया. इसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के 2 कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी. जबकि हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हो गई. किसानों का आरोप है कि प्रदर्शनकारी किसानों पर गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने गाड़ी चढ़ाई थी. इस मामले में अब तक केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News