Lakhimpur Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर राहुल गांधी के सख्त तेवर, उठाई अजय कुमार मिश्रा को हटाने की मांग

Congress On Lakhimpur Violence: लखीमपुर हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस ने सख्त तेवर दिखाते हुए लोकसभा में स्थगन प्रसात्व पेश किया है. इस प्रस्ताव में कांग्रेस ने केंद्रीय गृह राजमंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी को हटाने की मांग की है.

दरअसल, लोकसभा में स्थगन प्रसात्व को राहुल गांधी ने पेश किया है. राहुल गांधी ने कहा कि, अजय कुमार मिश्रा का बेटा लखीमपुर खीरी कांड का गुनहगार है.

साजिश का हुआ खुलासा

बता दें, लखीमपुर खीरी कांड की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी जांच में पाया है कि किसानों को गाड़ी से कुचलने की पूरी घटना एक सोची समझी साजिश थी. एसआईटी ने अब आरोपियों पर लगाई गई धाराएं भी बदल दी हैं. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 आरोपियों पर अब गैर इरादतन हत्या की जगह हत्या का केस चलेगा.

Congress MP Rahul Gandhi moves adjournment motion in Lok Sabha over Lakhimpur Kheri incident demanding removal of MoS Home Ajay Kumar Mishra pic.twitter.com/PZVFEbIx49
— ANI (@ANI) December 15, 2021

प्रदर्शन कर रहे किसानों पर चढ़ाई थी गाड़ी

बता दें कि इसी साल तीन अक्टूबर को यूपी में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में चार किसानों को एक एसयूवी कार से कुचल दिया गया था, जब वह एक कार्यक्रम में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर लौट रहे थे. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी मौजूद थे. घटना के बाद हुई हिंसा में भी कुछ लोग मारे गए. घटना के दौरान एक स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप भी मारे गए थे. किसानों ने आरोप लगाया था कि एसयूवी अजय मिश्रा टेनी की थी और उसमें उनका बेटा आशीष मिश्रा था.

सुप्रीम कोर्ट में मामले की पहली सुनवाई आठ अक्टूबर को हुई थी. हिंसा के कई दिनों के बाद आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को 9 अक्टूबर कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था.

यह भी पढ़ें.

BJP CM Ayodhya Visit: जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज जाएंगे अयोध्या, राम जन्मभूमि पहुंच कर करेंगे पूजा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News