Lakhimpur Violence: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा के करीब डेढ़ महीने बाद एसपी विजय ढुल को हटा दिया गया है. जानकारी मिल रही है कि अब संजीव सुमन नए एसपी होंगे. इससे पहले 28 अक्टूबर को लखीमपुर के डीएम अरविंद चौरसिया को हटा दिया गया था. उनकी जगह महेंद्र बहादुर सिंह को जिम्मेदारी दी गई.

लखीमपुर में क्या हुआ था?

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में किसानों का एक समूह यूपी प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के खिलाफ तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था, तभी एक एसयूवी (कार) ने चार किसानों को कुचल दिया. इसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के 2 कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हो गई. किसानों का आरोप है कि प्रदर्शनकारी किसानों पर गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने गाड़ी चढ़ाई थी. इस मामले में अब तक केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें-

Kasganj News: 2.5 फीट ऊंचे नल से लटककर साढ़े 5 फीट लंबे अल्ताफ ने कैसे फांसी लगा ली, पुलिस पर उठे सवाल

Rajasthan Cabinet Reshuffle: ‘एक नेता, एक पद’ के फॉर्मूले पर होगा राजस्थान कैबिनेट में फेरबदल, इन मंत्रियों को नहीं मिलेगी जगह

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया