Explosion In Delhi’s Rohini Court: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गुरुवार सुबह एक विस्फोट हो गया. दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रारंभिक रिपोर्ट में विस्फोट की वजह लैपटॉप का फटना बताया गया है. हालांकि पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है. दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर विस्फोट की जानकारी मिली जिसके बाद घटनास्थल पर सात अग्निशमन गाड़ियां भेजी गईं. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद अदालत में कार्यवाही निलंबित कर दी गयी है. अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैग में लैपटॉप के साथ टिफिन भी था. टिफिन ब्लास्ट होने की संभावना भी जताई जा रही है. एंटी टेरर यूनिट के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, जब तक बीडीएस और एफएसएल विशेषज्ञ इसकी जांच नहीं कर लेते तब तक पुष्टि नहीं कर सकते कि धमाका कैसे हुआ और यह किस तरह का धमाका था.

CDS General Bipin Rawat Death: सीडीएस जनरल बिपिन रावत नहीं रहे, योगी आदित्यनाथ ने प्रकट की गहरी संवेदना

एक सिपाही हुआ घायल

धमाके के कारण रोहिणी बार काउंसिल में एक के घायल होने की पुष्टि की गई है. घायल सिपाही का नाम राजीव है, जो सुल्तानपूरी थाने का नायाब कोर्ट है. उसे उपचार के लिए अम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया है. राजीव के शरीर मे छर्रे लगे हैं.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया