Lata Mangeshkar Critical: वेंटिलेटर पर हैं ‘स्वर कोकिला’, अस्पताल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, जल्द अस्पताल पहुंचेंगे राज ठाकरे

Lata Mangeshkar Health Condition Is Critical: इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ गई है, पिछले 27 दिनों से लता मंगेशकर मुम्बई का ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टर ने बताया कि लता जी की तबीयत बिगड़ी है, लता जी अभी भी ICU में हैं और डॉक्टर की निगरानी में हैं.

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ प्रतीत समदानी ने बताया कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और वो वेंटिलेटर पर हैं. वह अभी भी आईसीयू में हैं और डॉक्टर की निगरानी में ही रहेंगी.

लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ने के बाद मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, अस्पताल के बाहर पुलिस बंदोबस्त किया गया है. कुछ ही देर में राज ठाकरे भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचने वाले हैं.

2 साल की लता मंगेशकर की प्रवक्ता ने आधिकारिक रूप से एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा था कि लता मंगेशकर की हालत स्थिर और पहले से बेहतर है. हालांकि एक बार फिर हालात बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है.

लता मंगेशकर को स्वर कोकिला के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने अपनी आवाज के जादू करोड़ों दिलों पर राज किया है.

ये भी पढ़ें- 1993 Mumbai Blasts: मुंबई सीरियल ब्लास्ट में शामिल आतंकी अबु बक्र की UAE में हुई गिरफ्तारी, भारत लाने की तैयारी में जुटी सरकार

ये भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बाद छाया घना कोहरा, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News