Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की हालत में थोड़ा सुधार, ABP न्यूज़ से बातचीत में डॉक्टरों ने दी बड़ी जानकारी

Lata Mangeshkar Health Update: स्वर कोकिला लता मंगेशकर पिछले एक-दो दिन में चिंताजनक हालत में थी अब उसमें थोड़ा सुधार आया है. ब्रिज कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने ABP न्यूज़ को ये जानकारी दी है. गौरतलब है कि पिछले 13 दिनों से लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टर प्रतीत ने कहा की अभी भी लता जी ICU में हैं, लेकिन उनकी चिंताजनक हालत में थोड़ा सा सुधार आया है.

इससे पहले लता मंगेशकर के इलाज में जुटे डॉ. प्रतीत समदानी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया था कि लता मंगेशकर को कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी हो गया है, जिसे कोविड निमोनिया के तौर पर भी जाना जाता है. आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल लता मंगेशकर आईसीयू में ही भर्ती हैं और पांच डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है.

16 जनवरी की रात को लता दीदी ने पहली बार अच्छे से डिनर किया था

17 जनवरी को एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए अस्पताल के एक सूत्र ने कहा था कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद, 16 जनवरी की रात को सेहतमंद हो रहीं लता मंगेशकर ने पहली बार अच्छी तरह से डिनर किया था और अगली सुबह पूरे उत्साह के साथ नाश्ता भी किया था.

इससे पहले 92 साल की लता मंगेशकर की प्रवक्ता ने आधिकारिक रूप से एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा था कि लता मंगेशकर की हालत स्थिर और पहले से बेहतर है. उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर उन्हें डिस्चार्ज करने से पहले सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वो पूरी तरह से ठीक हो जाएं. फिलहाल लता मंगेशकर आईसीयू में ही भर्ती हैं. उनकी उम्र भी ज्यादा है ऐसे में उनसे किसी को मिलने भी नहीं दिया जा रहा है.

स्वर कोकिला के नाम से मशहूर हैं लता मंगेशकर

लता मंगेशकर को भारत में स्वर कोकिला के नाम से भी जाना जाता है. अपने करियर में उन्होंने अपनी आवाज के जादू से हर किसी को अपना फैन बना लिया था और आज भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं. यही कारण है कि लता मंगेशकर अस्पताल में हैं और बाहर हजारों हाथ दुआओं में उठे हैं और दुआ यहीं कि जल्द से जल्द प्यारी लता दीदी ठीक हो जाएं.

Mumbai-Delhi Corona Update: दिल्ली, मुंबई में कोरोना ग्राफ में गिरावट, सख्त गाइडलाइन दिखा रही है असर ?

Delhi-NCR Weather News: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठिठुरन, आज और कल हो सकती है बारिश

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News