- Loan और नौकरी छूटने से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या
- मृतक पहले रिलायंस कंपनी में नौकरी करता था। पांच महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई जिसकी वजह से घर में आर्थिक तंगी थी। उसकी पत्नी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया और इसमें काफी पैसा खर्च हुआ। उसके ऊपर पांच लाख से ज्यादा का कर्ज है। नौकरी छूटने के बाद दूसरी नौकरी नहीं मिलने से परेशान था
[avatar user=”Jyoti Singh” size=”thumbnail” align=”left”]By Jyoti Singh[/avatar]
नोएडा। पांच लाख के कर्ज (Loan) व नौकरी छूटने से परेशान एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक ने पहले इंटरनेट पर आत्महत्या करने का तरीका सीखा और नाइट्रोजन गैस का मास्क मुंह पर लगाकर अपनी जान दे दी। गुरुवार आधी रात को नोएडा के सेक्टर-12 स्थित एक ओयो होटल के कमरे में व्यक्ति का शव मिला। मृतक के परिजनों द्वारा दी गयी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें आत्महत्या करने के कारणों, इंटरनेट सर्च से लेकर बेरोजगारी व कर्ज (Loan) में डूबे होने की बात लिखी गई है।
मूलरूप से असम के रहने वाले 32 वर्षीय रमेश दास अपने परिवार के साथ नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में रहते थे। वह पहले रिलायंस कंपनी में नौकरी करते थे। गुरुवार दोपहर बाद करीब तीन बजे रमेश दास ने सेक्टर-12 के ओयो होटल में कमरा बुक किया था। इस दौरान अपने साथ पांच किलोग्राम का सिलिंडर भी लाए थे। इसके बाद कमरे में जाकर बेड पर लेट गए और नाइट्रोजन से भरे सिलिंडर से पाइप लगाकर मास्क मुंह पर लगा लिया। इसके बाद उसकी बेड पर ही मौत हो गई।
दूसरी तरफ रमेश के देर रात तक घर न पहुंचने के चलते परिजनों ने उसके जीमेल एकाउंट से उसकी लोकेशन का पता किया। लोकेशन मिलने के बाद उसके परिजन आधी रात को ओयो होटल के आसपास पहुंचे तो गश्त कर रही पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद पुलिस की टीम ओयो होटल पहुंची। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब रमेश ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिसवालों ने दरवाजा तोड़ दिया। रमेश बेड पर नाइट्रोजन मास्क लगाकर मृत पड़ा हुआ था। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक पहले रिलायंस कंपनी में नौकरी करता था। पांच महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई जिसकी वजह से घर में आर्थिक तंगी थी। उसकी पत्नी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया और इसमें काफी पैसा खर्च हुआ। उसके ऊपर पांच लाख से ज्यादा का कर्ज (Loan) है। नौकरी छूटने के बाद दूसरी नौकरी नहीं मिलने से परेशान था।
यह भी पढ़ें: देर रात स्वीमिंग पूल में चल रही थी शराब पार्टी; 15 लड़कियों समेत 61 लोग गिरफ्तार; देखें वीडियो
मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। इंटरनेट पर सर्च करने पर मुझे पता चला कि नाइट्रोजन गैस से बिना दर्द मौत होती है। अगर मैं आज इस तरह मर जाऊं तो मेरे घरवालों को खबर करना। इसके नीचे उसने अपने पिता, पत्नी, साले और भाई का मोबाइल नंबर लिखा था। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि आत्महत्या करने के पीछे का असली वजह 5 लाख रुपये का कर्ज (Loan) है जिसे मैं नहीं चुका पा रहा हूँ। मेरी नौकरी भी चली गयी है। जो नौकरी मिल रही है, वो मैं नहीं करना चाहता हूँ। अंत में मैं परिवार को कहना चाहता हूं कि मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। मैं सबको छोड़कर जा रहा हूँ, मुझे माफ़ कर देना।
एक दिन Zomato में काम के दौरान उसने उसी दिन आत्महत्या कर ली
पुलिस जांच में सामने आया है कि कर्ज और नौकरी जाने से परेशान रमेश दास लगातार नौकरी की तलाश में था। गुरुवार को उसने Zomato में एक दिन काम किया और किसी के घर खाना भी पहुंचाया। इसके बाद वह नोएडा सेक्टर-12 के एक ओयो होटल में आया और नाइट्रोजन मास्क लगाकर आत्महत्या कर ली। रमेश के दो बच्चे हैं और उसकी पत्नी, माता-पिता व परिवार के कई सदस्य नोएडा में ही रहते हैं।
About the Author

-
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
Latest entries
SCIENCE & TECHNOLOGYApril 2, 2026Samsung Galaxy Book6 Series: AI फीचर्स के साथ प्रीमियम लैपटॉप भारत में लॉन्च
SCIENCE & TECHNOLOGYApril 2, 2026iQOO 15 Apex कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, प्री-बुकिंग शुरू
BREAKING NEWSMarch 30, 2026CTET Result 2026: सीबीएसई ने जारी किया CTET Result, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
HighlightMarch 28, 2026नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री KP Sharma Oli गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला..






