India-Pakistan Border: नव वर्ष के मौके पर शनिवार को भारत और पाकिस्तान के सैनिकों (Pakistan Army) ने एलओसी (LoC) पर एक दूसरे को बधाइयां दी और मिठाई का आदान-प्रदान किया. एलओसी के कम से कम चार मीटिंग-पॉइंट पर ये आदान प्रदान हुआ. शुक्रवार को ही रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) ने अपनी सालाना रिपोर्ट में डीजीएमओ स्तर पर हुए शांति समझौते को दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया था.

पाक-भारत के सैनिकों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी

भारतीय सेना (Indian Army) के मुताबिक लाइन ऑफ कंट्रोल यानि एलओसी (LoC) के जिन चार मीटिंग पॉइंट पर भारत और पाकिस्तान के स्थानीय कमांडर्स ने मुलाकात की, वे हैं चिलवाल-टिथवाल क्रॉसिंग, चकोटी-उरी क्रॉसिंग. पूंछ-रावलकोट और मेंढर-हॉट-स्प्रिंग क्रॉसिंग. इस दौरान सभी जगह दोनों देशों के सैनिकों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और मिठाई सहित दूसरे उपहारों का आदान-प्रदान किया. इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया और सभी ने मास्क लगाया हुआ था और हाथों में ग्लब्स पहन रखे थे.

एलओसी पर शांति

पिछले साल फरवरी 2021 में भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री इंटेलीजेंस (DGMO) ने एलओसी पर शांति कायम करने के लिए युद्धविराम समझौता किया था. उसके बाद से एलओसी पर पूरी तरह से शांति बनी हुई है. हालांकि, उससे पहले तक एलओसी पर आए-दिन फायरिंग और गोलाबारी होती रहती थी, जिसमें दोनों तरफ के सैनिकों और स्थानीय नागरिक हताहत होते थे. आंकड़ों की ही मानें तो अकेले 2021 में ही एलओसी पर पाकिस्तान ने चार हजार से भी ज्यादा बार युद्धविराम का उल्लंघन किया था.

शुक्रवार को अपनी सालाना रिपोर्ट जारी करते हुए भारत के रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) ने दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच हुए समझौते को दोनों के लिए फायदेमंद बताया था. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस समझौते से दोनों देशों के बीच लंबे समय तक शांति बनी रह सकती है.

ये भी पढ़ें:

कल UP के मेरठ का दौरा करेंगे PM Modi, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का करेंगे शिलान्यास

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया