फरीदाबाद। Liquor Shops खुलते ही रात को पर्वतीया कॉलोनी और एसी नगर में दो पक्षों के बीच झगड़े हुए। एसी नगर में हुए झगड़े में तो गोली भी चली हालांकि गोली चलने से चलने से कोई हताहत नहीं हुआ। एसी नगर निवासी जुल्फीकार मलिक की पानी की दुकान लगाता है जिसका 17 वर्षीय भतीजा अजहर मलिक देर शाम दुकान की तरफ लौट रहा था लेकिन तभी नशे में तीन-चार युवकों ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसने दुकान पर पहुंचकर अपने चाचा को इस घटना के बारे में जानकारी दी उन्होंने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को दी। वह अपनी दुकान पर बैठे थे कि तभी 20-25 लोगों की भीड़ वहां पहुंच गयी जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गयी जिसमें एक पक्ष ने गोली भी चलाई। झड़प में गौरव, बिल्लू, दीपक और हर्ष को चोट लग गई। सभी घायलों को बीके अस्पताल ले जाया गया। झड़प की खबर मिलते ही पुलिस ने घटना क्षेत्र का मुआयना किया।
पर्वतीया कॉलोनी में शराब पीकर परिवार पर हमला किया
फरीदाबाद। पर्वतीया कॉलोनी में शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने एक निजी कंपनी में कार्यरत विनोद और उनके परिवार को रात के दौरान हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि करीब छह माह पहले उनके पिता हरि शर्मा ने पड़ोसी गजेंद्र को कुत्ते को मारने से रोका था लेकिन जब गजेंद्र कुत्ते को पीटने से नहीं रुका तो उन्होंने 100 नंबर पर फोन करने की चेतावनी दी थी जिसके बाद से आरोपी उसके पिता से रंजिश रखे हुए था। बुधवार रात को उसके पिता हरि शर्मा दुकान से अपने घर लौट रहे थे व गजेंद्र रास्ते में पहले से ही घात लगाए खड़ा था। गजेंद्र ने कथित तौर पर शराब भी पी रखी थी। विनोद का कहना है कि शराब के नशे में उसने उनके पिता को गली ही में रोक लिया और फिर छह माह पहले कुत्ते को पीटने से रोकने के लिए 100 नंबर पर फोन करने की धमकी पर मजा चखाने की बात कही और इसके बाद उसने और उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
DELHIFebruary 15, 2026दिल्ली में ‘AI Impact Summit’ और CBSE परीक्षाओं से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरा प्लान
BUSINESSMarch 26, 2022LawWiser.com की नई एमएसएमई कंटेंट स्ट्रीम से व्यापारियों के लिए अब कानूनों को समझना व इनका अनुपालन करना हुआ बिल्कुल आसान
HighlightFebruary 22, 2022Yamaha Wireless Headphones: अनुकूली तकनीकों और ट्रू साउंड के साथ यामाहा वायरलेस हेडफ़ोन
BREAKING NEWSFebruary 22, 2022सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का दिया आदेश




